बीजिंग:
चीन में एक किशोर ने एक आईपैड और टैबलेट कंप्यूटर खरीदने के लिए 20,000 युआन में कथित तौर पर अपनी किडनी बेच डाली। हुअई शान शहर में 17 वर्षीय झेंग ने बताया, मैं एक आईपैड-2 खरीदना चाहता था लेकिन मेरे पास इतना धन नहीं था। ग्लोबल टाइम्स ने लड़के के हवाले से बताया, एक दलाल ने इंटरनेट पर मुझसे संपर्क साधा और कहा कि वह 20,000 युआन में एक किडनी बेचने में मेरी मदद कर सकता है। वह अपनी किडनी निकलवाने के लिए 28 अप्रैल को पड़ोसी शहर शेंझोउ गया था। उसने बताया कि उसके माता-पिता को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसने अपनी दाईं किडनी बेच दी, जिसके बदले उसे 22,000 युआन (3400) डॉलर मिले।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
चीनी, किशोर, आईपैड, किडनी