विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2011

सबसे अधिक तनावग्रस्त हैं भारतीय महिलाएं

सर्वेक्षण में 87 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने कहा वे अधिकांश समय तनाव में रहती हैं, जबकि 82 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्हें आराम के लिए समय नहीं मिलता।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: दुनियाभर में महिलाओं को तनाव का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर बात सबसे अधिक तनाव की हो, तो भारतीय महिलाएं सबसे अधिक इसकी शिकार हैं। वैश्विक अनुसंधान फर्म नील्सन के एक अध्ययन के मुताबिक, दुनियाभर में सबसे अधिक तनाव का सामना भारतीय महिलाओं को करना पड़ता है। सर्वेक्षण में 87 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने कहा वे अधिकांश समय तनाव में रहती हैं, जबकि 82 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्हें आराम के लिए समय नहीं मिलता। भारतीय महिलाओं ने अधिक तनाव की वजह एक साथ उनकी कई तरह की भूमिकाओं को बताया। मसलन, उन्हें बीवी, मां और कर्मचारी जैसी कई तरह की भूमिकाएं निभानी होती हैं। भारत के बाद सबसे अधिक तनाव मेक्सिको और रूस की महिलाएं झेलती हैं। यह सर्वेक्षण फरवरी और अप्रैल के बीच कराया गया जिसमें 21 विकसित एवं विकासशील देशों की 6,500 महिलाओं को शामिल किया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय, महिलाएं, तनावग्रस्त, Indian, Women, Tension
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com