विज्ञापन

अमेरिका में सड़क हादसे में तेलंगाना के युवक की मौत, एक सप्ताह पहले ही मिली थी नौकरी

तेलंगाना के राज्य के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने उनके निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि साई तेजा की नौकरी लगने के महज एक सप्ताह के भीतर ही यह हादसा हो गया.

अमेरिका में सड़क हादसे में तेलंगाना के युवक की मौत, एक सप्ताह पहले ही मिली थी नौकरी

तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मुनुगोडे शहर के रहने वाले ई साई तेजा (25) की अमेरिका के न्यूयॉर्क में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें एक सप्ताह पहले ही नौकरी मिली थी. उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए साई तेजा के दुर्घटना में जान गंवाने की सूचना शनिवार को मिली.

तेलंगाना के राज्य के सड़क एवं भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने उनके निधन पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि साई तेजा की नौकरी लगने के महज एक सप्ताह के भीतर ही यह हादसा हो गया.मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि बेटे की मौत की खबर सुनना साई तेजा के माता-पिता के लिए बेहद पीड़ादायक है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

आपको बात दें कि इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है. इसी साल 17 सितंबर को अमेरिका में रहने वाले हैदराबाद के एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. जिस शख्स की मौत हुई उसकी 17 दिन पहले ही शादी हुई थी.

28 साल के मोहम्मद जाबेर हुसैन मैसाचुसेट्स के लोवेल में अपने घर के कमरे में मृत पाए गए थे. जाबेर हुसैन सिविल इंजीनियर के तौर पर काम करते थे.उनके परिवार ने शव को भारत वापस लाने के लिए भारत सरकार से मदद मांगी थी. परिवार का कहना था कि वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं और हुसैन के शव को हैदराबाद लाने की व्यवस्था करने में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में 26 साल के भारतीय इंजीनियर की बर्थडे पर ही मौत, कुछ महीने पहले ही मिली नौकरी, अब दर्दनाक हादसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Died In US
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com