विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

पेरिस में गूंजा भारतीय संगीत! पर्यटकों के सुरों ने रच दी बॉलीवुड और एफिल टॉवर की जुगलबंदी

वायरल हो रहे इस वीडियो में भारतीय पर्यटक पेरिस के एफिल टॉवर के पास 1951 की फिल्म 'चोरी-चोरी' का मशहूर गाना 'आ जा सनम मधुर चांदनी में हम' गाते दिख रहे हैं.

पेरिस में गूंजा भारतीय संगीत! पर्यटकों के सुरों ने रच दी बॉलीवुड और एफिल टॉवर की जुगलबंदी

Indian Tourists Break Into Impromptu Song At Eiffel Tower: पेरिस के एफिल टॉवर के पास भारतीय पर्यटकों का एक समूह अचानक बॉलीवुड के क्लासिक गाने पर झूमता और गाता नजर आया. यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में वे 1951 की फिल्म 'चोरी-चोरी' का मशहूर गाना 'आ जा सनम मधुर चांदनी में हम' गाते दिख रहे हैं. यह गाना स्वर कोकिला लता मंगेशकर और मन्ना डे की आवाज़ में अमर हुआ था.

यहां देखें वीडियो

एफिल टॉवर के नीचे गूंजा बॉलीवुड का सुर (Eiffel Tower Bollywood song video)

वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्यटकों का यह समूह पूरी एनर्जी के साथ गाने में मग्न है, वहीं कुछ विदेशी दर्शक रुककर इस खूबसूरत पल का आनंद ले रहे हैं. कुछ ने ताली बजाकर साथ दिया, तो कुछ मुस्कुराते हुए रिदम में सिर हिलाते दिखे. भारतीय संगीत और पेरिस की रूमानी फिजा का यह संगम एक खास माहौल बना गया. हालांकि, यह वीडियो जितना दिल को छूने वाला है, उतनी प्रतिक्रियाएं भी इसमें सामने आ रही हैं. 

भारतीय पर्यटकों ने गाया 'आ जा सनम' (Eiffel Tower Indian tourists singing)

एक यूजर ने लिखा, भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां खुशी और संगीत फैलाते हैं, म्यूजिक तो सभी को जोड़ता है, लेकिन कुछ यूजर्स ने इसे अनुचित और अनुशासनहीनता करार दिया. एक कमेंट में कहा गया, ऐसे लोग दूसरों की प्राइवेसी में दखल देते हैं, हर कोई इसका आनंद नहीं लेता. दूसरे ने लिखा, इस तरह सार्वजनिक जगहों पर गाना गाना सबको अच्छा नहीं लगता, कुछ लोग असहज भी हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:- खिड़की के रास्ते सोफा डिलीवरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Tourists, Eiffel Tower, Bollywood Song, Viral Video, Aa Ja Sanam, Aaja Sanam Madhur Chandni Mein, Bollywood Jam Session, Paris, Indian Tourists Eiffel Tower Song, Aaja Sanam Madhur Chandni Mein Viral, Eiffel Tower Bollywood Song Video, Chori Chori Song Paris, Indian Singing Group Paris Video, Eiffel Tower Viral Performance, Lata Mangeshkar Manna Dey Song, Indian Culture Abroad Video, Eiffel Tower Indian Tourists Singing, Viral Instagram Video Indian Tourists
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com