विज्ञापन

19 साल पुराना गाना, पाकिस्तानी सिंगर ने अपनी आवाज से भरा ऐसा दर्द कि बना एक तरफा आशिकों की पहली पसंद

साल 2007 में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के लीड रोल वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी. फिल्म की कहानी मनोज कुमार की पूरब पश्चिम से थोड़ी मिलती जुलती थी.

19 साल पुराना गाना, पाकिस्तानी सिंगर ने अपनी आवाज से भरा ऐसा दर्द कि बना एक तरफा आशिकों की पहली पसंद
लंदन की गोरी को आखिर में देसी जट्ट से हुआ प्यार
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी फिल्में सोशल मैसेज देने में हमेशा आगे रही हैं. बात दशकों पुरानी हो या नई लेकिन हर दौर में इस तरह की फिल्में आई हैं जिन्होंने दर्शकों को अलग-अलग तरह के मैसेज दिए. चाहे दहेज जैसी कुरीति हो या देश भक्ति हर भाव पर फिल्में बनीं और इन्हें खूब पसंद भी किया गया. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने देशभक्ति का भाव जगाया और एक प्यारी लव स्टोरी के साथ दर्शकों का मनोरंजन भी किया. फिल्म का एक गाना भी फैन्स की पहली पसंद बना था.

नमस्ते लंदन में दिखी थी देश प्रेम से लैस प्रेम कहानी

इस फिल्म में कैटरीना कैफ लंदन में पली बढ़ी एक लड़की थी जिसके दोस्त, उठना-बैठना सब कुछ ब्रिटिश लोगों के साथ था और वह भारत के रीति रिवाज और तौर तरीके पसंद नहीं करती थीं. ऐसे में कैटरीना के पिता को ये लगने लगता है कि उनके लिए एक भारतीय दामाद ढूंढना मुश्किल होगा. इस समस्या को सुलझाने के लिए वह एक प्लान बनाता है. पिता कैटरीना यानी जसमीत को घुमाने के लिए भारत लाता है और यहां जबरदस्ती उसी शादी अक्षय कुमार यानी अर्जुन से कर देता है. हालांकि जसमीत, अर्जुन से अपनी शादी को मानने से इंकार कर देती है क्योंकि उस शादी का कोई सबूत नहीं था.

Latest and Breaking News on NDTV

कहानी में ट्विस्ट आता है जसमीत ऐला करती है कि वह चार्ली नाम के एक गोरे से प्यार करती है और उसी से शादी करेगी. एक दिन जसमीत, अर्जुन के साथ चार्ली के दोस्तों से मिलने जाती है. यहां कुछ ऐसा होता है कि अर्जुन अपने देश की महिमा का गुणगान करने से खुद को रोक नहीं पाता. इसके बाद जसमीत के पिता अपनी बेटी का दिल जीतने में अर्जुन की मदद करते हैं और आखिर में दोनों एक हो जाते हैं. अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की ये फिल्म साल 2007 में हुई थी.

बॉक्स ऑफिस पर खूब चली थी नमस्ते लंदन

ऋषि कपूर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, उपेन पटेल, जावेद शेख, क्लाइव स्टैनडेन के लीड रोल वाली इस फिल्म का बजट 31 करोड़ रुपये था वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 71.02 करोड़ की कमाई की थी. पहले हफ्ते में ही इस फिल्म ने 15.69 करोड़ रुपये की कलेक्शन कर ली थी.

नमस्ते लंदन का हिट गाना

नमस्ते लंदन का गाना 'मैं जहां रहूं' खूब पसंद किया गया था और इसे आज भी सुना जाता है. इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे वहीं इसे गाया था राहत फतेह अली खान ने. सिंगर ने ऐसा जादू चलाया कि ये गाना आज भी बहुत पसंद किया जाता है.

यह भी पढ़ें: 58 साल पुराना वो गाना जिसमें महबूबा नहीं की गई मां की तारीफ, लता मंगेशकर की आवाज में आज भी सदाबहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Namastey London, Akshay Kumar, Katrina Kaif, Rishi Kapoor, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com