विज्ञापन

'लगा जैसे जिंदगी पॉज हो गई है', बाली में 2 महीने गुजारने वाले भारतीय ने बताया पहला एक्सपीरियंस

बाली घूमने का खर्च कितना है? अगर आपके मन में भी यह सवाल बार-बार आता है तो आज इसका जवाब जान लीजिए.

'लगा जैसे जिंदगी पॉज हो गई है', बाली में 2 महीने गुजारने वाले भारतीय ने बताया पहला एक्सपीरियंस
सरन षणमुगम की यह अनुभव पढ़कर आपका भी सूटकेस पैक करने का मन कर जाएगा.
X@saranstm

Viral Story: रोज सुबह समंदर किनारे टहलना, योग करना, दिन में दो बार मसाज लेना और रात को मजे से आइसक्रीम खाना. सुनने में यह किसी की ड्रीम लाइफ लगती है, लेकिन एक भारतीय शख्स ने इंडोनेशिया के बाली में पूरे दो महीने तक बिल्कुल ऐसी ही सुकून भरी जिंदगी जी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरन षणमुगम ने जब अपनी इस ट्रिप का डेली रूटीन शेयर किया, तो इंटरनेट पर लोग हैरान रह गए और पूछने लगे कि आखिर इतनी लंबी छुट्टी मिलती कैसे है?

'एक महीना गांवों की सैर, दूसरा महीना सिर्फ आराम'

सरन ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्होंने बाली में पूरे दो महीने का समय बिताया था. इस ट्रिप का पहला महीना उन्होंने बाली के अलग-अलग गांवों में घूमकर और वहां के कल्चर को समझने में लगाया. इसके बाद, बचा हुआ पूरा एक महीना उन्होंने समंदर किनारे एक ही जगह रुककर बिताया. इस दौरान उन्होंने कोई काम या भागदौड़ नहीं की, बस पूरी तरह से रिलैक्स किया.

क्या था उनका डेली रूटीन?

बीच किनारे बिताए गए इस एक महीने में सरन का हर दिन का रूटीन एकदम फिक्स था. उनके दिन की शुरुआत समंदर किनारे 45 मिनट की सैर से होती थी. फिर ग्रुप योग क्लास और उसके बाद एक हेल्दी ब्रेकफास्ट. इसके बाद वो 7 डॉलर (करीब 672 रुपये) वाली शानदार मसाज लेते और स्कूटर उठाकर शहर की गलियों में घूमने निकल जाते. इसके बाद लंच समंदर किनारे ही होता था.

लंच के बाद 1 घंटे जिम में पसीना बहाना, फिर हेल्दी स्नैक्स खाना और उसके बाद एक और सुकून देने वाली मसाज लेना. आखिर में समंदर की लहरों के सामने ड्रिंक्स और डिनर. दिन का अंत रात की ठंडी हवा में टहलते हुए और जिलेटो खाते हुए होता था. वो अक्सर दुकानों के बाहर सीढ़ियों पर बैठकर आराम से आइसक्रीम खाते और आते-जाते लोगों को देखते थे.

'ये छुट्टी नहीं, बल्कि जिंदगी को पॉज करना था'

सरन ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हर एक दिन यही रूटीन दोहराया गया. सच कहूं तो इसे छुट्टी कहना भी अजीब लगता है. ऐसा महसूस हुआ जैसे तेज रफ्तार से भागती जिंदगी को कुछ देर के लिए पॉज बटन दबाकर रोक दिया गया हो.'

यहां पढ़ें पूरी पोस्ट:-

इन दो महीनों में कितना खर्चा हुआ?

सरन ने लिखा, 'उस एक महीने के दौरान रहने का खर्च, होटल समेत, लगभग 5 से 6 हजार रुपये रोजाना आया. मैं सानूर के एबियन हार्मनी होटल में रुका था. मुझे कमरा करीब 2 हजार रुपये में मिला था. आम तौर पर कमरे का किराया 3 हजार रुपये तक होता है. यह होटल बीच से लगभग 500 मीटर दूर है. हालांकि वे 300 रुपये में नाश्ता देते थे, पर मैंने बाहर खाना खाया. अगले महीने जब मैंने यात्रा की, तो टैक्सी/Uber किराए पर लेने जैसे खर्चों की वजह से खर्च ज्यादा हुआ. लोकल आने-जाने के लिए मेरे पास स्कूटर था, लेकिन 25 किलोमीटर से ज्यादा दूर जाने के लिए मैंने टैक्सी किराए पर ली.'

इंटरनेट पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

सरन की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. उनकी इस लाइफस्टाइल को देखकर कई लोगों को जलन भी हो रही है और हैरानी भी. 

एक यूजर ने पूछा, 'भाई, आपने 2 महीने का समय कैसे निकाल लिया? मैं कुछ महीने पहले 9 दिन के लिए गया था और वो अनुभव ही बहुत शानदार था.'

एक अन्य यूजर ने बड़े मजेदार अंदाज में लिखा, 'ये तो ऐसा है जैसे आत्मा कुछ देर के लिए शरीर से निकलकर किसी दूसरी दुनिया में चली गई हो और वापस असली रूटीन में आने से पहले आराम कर रही हो.'

ये भी पढ़ें:- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम

ये भी पढ़ें:- दिल्ली के शख्स ने पत्नी को iPhone 18 Pro Max दिलाने के लिए बेच दिया खानदानी सोना, हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो

यह VIDEO भी देखें:-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bali, Lifestyle, Travel Experience, Cost Of Living, Bali Beach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com