- इस मैच में टीम इंडिया आर्मी कैप (Camouflage Caps) पहने नजर आई.
- भारतीय क्रिकेट टीम ने आर्मी कैप पहनकर आर्मी फोर्स को ट्रिब्यूट दिया.
- एमएस धोनी ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को आर्मी कैप दीं.
भारत और ऑस्टेलिया (India Vs Australia) के बीच तीसरा वनडे एमएस धोनी (MS Dhoni) के शहर रांची (JSCA International Stadium Complex) में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया आर्मी कैप (Camouflage Caps) पहने नजर आई. भारतीय क्रिकेट टीम ने आर्मी कैप पहनकर आर्मी फोर्स (Armed Force) को ट्रिब्यूट दिया. यह बीसीसीआई द्वारा शुरू की गई मुहिम का हिस्सा है जिसके तहत वह हर साल एक मैच में सेना जैसी कैप पहन कर उतरेगी. मैच शुरू होने से पहले एमएस धोनी (MS Dhoni) ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को आर्मी कैप (Indian Army Cap) दी. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. एमएस धोनी (MS Dhoni) ने जब केदार जाधव (Kedhar Jadhav) को आर्मी कैप दी तो उन्होंने धोनी (MS Dhoni) को सैल्यूट किया. लोग इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं.
Ind Vs Aus: एमएस धोनी ने लगाई छक्कों की बौछार, खिलाड़ी बोले- क्या मारा है माही भाई, देखें VIDEO
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बता दें, टीम इंडिया ने धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में 2011 वर्ल्ड कप जीता था. उसके बाद 1 नवंबर 2011 को धोनी (MS Dhoni) को भारतीय आर्मी ने लेफ्टिनेंट कर्नल (Lieutenant Colonel MS Dhoni) रैंक दी थी. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया- 'धोनी (MS Dhoni) का आर्मी के प्रति प्यार के बारे में सभी जानते हैं. इस मुहिम की शुरुआत उन्हीं के शहर से हुई है. मुझे बिलकुल भी आश्चर्य नहीं होगा, अगर वो संन्यास लेने के के बाद आर्मी ज्वाइंन कर लें.'
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम साल में एक बार पिंक टेस्ट खेलती है. साउथ अफ्रीका हर साल एक पिंक वनडे खेलती है. ठीक ऐसे ही भारतीय क्रिकेट टीम साल में एक बार आर्मी कैप पहनकर मैच खेलेगी. बता दें, शुरुआती दो मैच जीतकर भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है. भारत इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतर रहा है. आस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. नाथन कल्टर नाइल के स्थान पर झाए रिचर्डसन टीम में आए हैं.
एमएस धोनी ने फिर दिखाई चालाकी, कुलदीप को कहा- उधर ही गेंद डाल, और फिर... देखें VIDEO
India Vs Australia 3rd ODI Playing XI:
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह
आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल, शॉन मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), झाए रिचर्डसन, पैट कमिंस, एडम जाम्पा और नाथन लॉयन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं