भारत और नेपाल के बीच प्रचलित रोटी-बेटी का संबंध सोमवार को उस वक्त सही साबित होते हुए दिखा जब रक्षाबंधन के मौके पर रूपई डीहा सीमा के दोनों तरफ मौजूद सैकड़ों बहनों की सीमा पार दूसरे देश में मौजूद अपने भाइयों को राखी बांधने की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ा. इन बहन-भाइयों के प्यार के सामने कोरोना वायरस, हाई अलर्ट, दोनों सरकारों के बीच तल्ख हो चले रिश्ते और लॉकडाउन की सभी बंदिशें फीकी पड़ गईं. दोनों देशों को थक-हारकर कुछ घंटो तक बहनों के लिए सीमा को खोलना पड़ ही गया.
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीन कुमार ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 महामारी और अयोध्या में मंदिर शिलान्यास के मद्देनजर सीमा पर कड़ी चौकसी के बावजूद सोमवार को रक्षाबंधन पर सुबह से ही भारत-नेपाल की रूपई डीहा सीमा पर दोनों तरफ बहनें हाथों में राखी, मिठाई, रोली, अक्षत और पूजा कू थाल लिए भाइयों को राखी बांधने के लिए एकत्र होने लगी थीं. दूसरी तरफ भाई भी बहनों का पलकें बिछाए इंतजार कर रहे थे.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ भाई-बहन लखनऊ, देवरिया, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों से रूपईडीहा सीमा पर पहुंचे थे. काफी जद्दोजहद के बाद नेपाली अधिकारियों से सम्पर्क कर उन्हें बंद सीमा को कुछ देर खोलने के लिए राजी किया गया.
कुमार ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि मास्क लगाकर और शारीरिक दूरी बरकरार रखते हुए तथा सैनेटाइजर का प्रयोग करने की शर्त पर सिर्फ बहनों के लिए कुछ घंटों के लिए आवागमन की इजाजत दी जाए. इसके बाद सीमा खोल दी गयी. नेपाल से आई बहनों ने भारतीय कस्बे रूपईडीहा में और भारत से नेपाल गयी बहनों ने नेपाली शहर नेपालगंज में भाइयों को राखी बांधकर अपना त्योहार मनाया.
कमांडेंट ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक के लिए अनुमति दी गयी थी. इस दौरान करीब 700 बहनों ने भारत से नेपाल जाकर और करीब 400 बहनों ने नेपाल से भारत आकर अपने भाइयों को राखी बांधी. सोमवार शाम पांच बजे सीमा पहले की तरह बंद कर दी गई.
गौरतलब है कि भारत और नेपाल के लोगों के रिश्तेदार बड़ी संख्या में इन दोनों देशों में रहते हैं. दोनों देशों के बीच खुली सीमा होने के कारण ये रिश्तेदार बिना रोक-टोक मिलते-जुलते रहते हैं. इस साल मार्च से लॉकडाउन के कारण इन लोगों का आवागमन बंद हो गया है. वहीं, सीमा पर हाई अलर्ट है और दोनों देशों की सरकारों के बीच इन दिनों रिश्तों में भी पहले जैसी मुधरता नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं