IIT Graduate Viral Story: क्या आप सोच सकते हैं कि कोई शख्स अमेरिका में बैंक डायरेक्टर की आलीशान नौकरी और करोड़ों का पैकेज छोड़कर सड़कों पर रहने का फैसला कर ले? सुनने में यह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा लगता है, पर यह हकीकत है एक 38 साल के IIT ग्रेजुएट की. 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' (Humans of Bombay) पर वायरल हुई यह कहानी उन लोगों के लिए एक आईना है, जो सिर्फ पैसे और प्रमोशन की अंधी दौड़ में भाग रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-लोग क्या कहेंगे...की परवाह छोड़ मनीष ने साइकिल से शुरू की डिलीवरी, पहले दिन की कमाई ने किया इमोशनल!
इस शख्स के पास वह सब कुछ था जिसका सपना एक आम भारतीय देखता है 'आईआईटी की डिग्री, अमेरिका के फर्स्ट रिपब्लिक बैंक में बड़ा ओहदा और एक लग्जरी लाइफस्टाइल', लेकिन स्प्रेडशीट्स और हाई-प्रोफाइल टाइटल्स की दुनिया में उन्हें लगा कि उनकी रूह कहीं खो गई है. 10 साल तक चले इस रूटीन ने उन्हें इतना थका दिया कि, उन्होंने एक झटके में इस्तीफा दे दिया और अपना सब कुछ बेचकर दुनिया घूमने निकल पड़े.
करोड़ों के पैकेज से लेकर बंजारा लाइफ तक का सफर (From High-Paying US Career to a Nomadic Lifestyle)
रूस की कड़कड़ाती ठंड से लेकर मिस्र के रेगिस्तान तक, उन्होंने अब तक 35 देशों की खाक छानी है. इसी सफर के दौरान मोंटेनेग्रो में उनकी मुलाकात कैथी से हुई, जो एक ऑस्ट्रियन सोशल वर्कर हैं. दोनों को एक-दूसरे का साथ ऐसा भाया कि 2016 में शादी कर ली. आज उनके तीन बच्चे हैं, लेकिन यह परिवार किसी एक घर में नहीं रहता. उनके पास अपना कोई परमानेंट पता नहीं है, वे होमस्टे में रहते हैं और भारत में किए पुराने इन्वेस्टमेंट्स से अपनी जिंदगी गुजारते हैं.
ये भी पढ़ें:-बेटे ने जब मां को मिलवाया उनके क्रश से...देख फूट-फूटकर रोने लगीं मां, जिम में ऐसा सरप्राइज देखकर रह गईं दंग!
बिना स्कूल के बच्चों की पढ़ाई और सादा जीवन (Homeschooling Kids with Vedas and Upanishads)
सबसे दिलचस्प बात इन बच्चों की परवरिश है. ये बच्चे किसी महंगे इंटरनेशनल स्कूल में नहीं जाते. यह कपल अपने बच्चों को खुद घर पर पढ़ाता है, जहां उन्हें एनसीईआरटी (NCERT) के साथ-साथ वेदों और उपनिषदों की शिक्षा दी जाती है. इनका मानना है कि दुनिया की असली समझ किताबी ज्ञान से नहीं, बल्कि अनुभवों से आती है. सोशल मीडिया पर लोग इस हिम्मत की दाद दे रहे हैं, तो कुछ इसे एक बड़ा जोखिम भी मान रहे हैं. यह कहानी हमें सिखाती है कि सुकून का कोई फिक्स बैंक बैलेंस नहीं होता. जहां दुनिया सफलता को बैंक अकाउंट से मापती है, इस आईआईटियन ने साबित कर दिया कि असली दौलत मन की शांति और अपनों के साथ बिताए लम्हे है.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं