दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जिनके दिन की शुरुआत चाय से होती है. भारत में चाय के शौकीनों की कोई कमी नहीं है. कोई अदरक, तो कोई इलाइची वाले चाय का दीवाना है. यूं तो मार्केट में कई तरह की चाय उपलब्ध है, जिनका स्वाद लेने के लिए लोग कोई न कोई बहाना खोज ही लेते हैं. यूं आज के समय खाने के साथ-साथ अब चाय के साथ भी एक्सपेरिमेंट किए जाने लगे हैं. आपने सोशल मीडिया पर दम की चाय से लेकर रसगुल्ला चाय और फ्रूट टी के बारे में सुना ही होगा, जिसके बारे में जानकर कुछ लोग हैरान थे, तो कुछ इन अजीबोगरीब चाय बनाने वालों पर जीभर कर अपना गुस्सा उतारते नजर आए. इस कड़ी में अब मार्केट में नई आई है केला चाय, जिसके बारे में जानकर आपके दिमाग का भी दही हो रहा होगा.
यहां देखें पोस्ट
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मसाला, अदरक, इलाइची, लौंग और गुलाब चाय के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन हाल ही में वायरल केला चाय ने लोग के होश उड़ा रखे हैं, जिसके बारे में जानने के बाद कोई इस पर मौज ले रहा है, तो कोई इस पर अपना गुस्सा उतारता नजर आ रहा है. ऐसा पहली बार ही होगा, जब आपने कभी चाय में केला या फिर कोई और फल डालते देखा होगा. एक्सपेरिमेंट के इस जमाने में अब चाय के साथ भी लोग कुछ अलग, कुछ हटकर करने की फिराक में है. 'आईएएस चाय वाले' के नाम से मशहूर ये शख्स एक ऐसी चाय बना रहा है, जिसके बारे में जानकर लोग हैरत में है. खाने-पीने की चीजों के साथ इन अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट को देखकर लोगों का गुस्सा सातवे आसमान पर है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल इस केला चाय के वीडियो ने तहलका मचा रखा है. वीडियो में दिख रहा यह शख्स खुद को 'आईएएस चाय वाला' बता रहा है, जो फ्रूट चाय बनाता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, शख्स सबसे चाय में एक केला छीलकर डालता है और फिर वह चाय को थोड़ी देर उबालता है. इसके बाद गर्मा गर्म ग्राहकों को सर्व कर देता है. इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 6 हजार से ज्यादा लोह वीडियो को लाइक कर चुके हैं. 5 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'चाय में फ्रूट्स मत मिलाओ, 'ये जहरीला हो सकता है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इन्हीं हरकतों की वजह से तू आईएएस नहीं बना.'
ये भी देखें- करण देओल-दृशा आचार्य की शादी के रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं