विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2017

''मैं उसे खा गया, मैंने ततैया खा लिया!'' जब कोस्ता रीका के राष्ट्रपति ने गलती से निगला ततैया...

16 जून को फेसबुक पर साझा किए जाने के बाद से यह वीडियो तकरीबन 238,000 बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को फेसबुक पर ही तकरीबन 3,400 बार शेयर भी किया गया है.

''मैं उसे खा गया, मैंने ततैया खा लिया!'' जब कोस्ता रीका के राष्ट्रपति ने गलती से निगला ततैया...
  • यह वीडियो तकरीबन 238,000 बार देखा जा चुका है.
  • वीडियो को फेसबुक पर ही तकरीबन 3,400 बार शेयर भी किया गया है.
  • जैसे ही उन्हें महसूस हुआ कि उन्होंने क्या किया है वे हंस पड़े.
''मैं उसे खा गया... मैंने ततैया खा लिया!'' मध्य अमेरिका के कोस्ता रीका के राष्ट्रपति लूइस गुयलेरमो सोलिस मीडिया के सामने बार-बार यही बात बोल रहे थे और हंस रहे थे. दरअसल हुआ कुछ यूं कि एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक ततैया उनके मुंह के बहुत करीब आ गया और प्रेस से बातें करने के दौरान वह उनके मुंह के अंदर ही चला गए. ऐसे में राष्ट्रपति ने उसे थूकने की बजाए निगल लिया... जैसे ही उन्हें महसूस हुआ कि उन्होंने क्या किया है वे हंस पड़े.

मिस्टर सोलिस उस समय पत्रकारों को संबोध‍ित कर रहे थे, जब एक छोटा सा कीड़ा उड़ता हुआ उनके मुंह के पास आ गया. राष्ट्रपति के मुंह में कीड़े के चले जाने और उसके बाद उनके हंसने और यह कबूल करने कि ' मैं उसे खा गया' का बेहद करीब से काटा गया वीडियो फेसबुक पर पोस्ट किया गया और देखते ही देखते वह वीडियो वायरल हो गया...

16 जून को वहां की न्यूज एजेंसी पीजेड एक्चुअल ने इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट किया. इस वीडियो में राष्ट्रपति लूइस गुयलेरमो सोलिस पत्रकारों से बातें कर रहे हैं और यह कीड़ा उड़ता हुआ उनके मुंह के पास आ जाता है. वीडियो में उस सीन को कई बार द‍िखाया गया है, जब वे उस कीड़े को खा जाते हैं और कहते हैं- '' मैं उसे खा गया, मैंने ततैया को खा लिया!'' इस घटना से वहां मौजूद पत्रकार और खुद राष्ट्रपति भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

राष्ट्रपति ने कहा- '' आप यह रोज रोज नहीं देखते... ये इसे सीएनएन को भेजेंगे, यह प्योर प्रो‍टीन है!'' इसके बाद उनकी टीम के एक सदस्य ने उन्हें पीने के लिए पानी दिया.

जरा देखि‍ए तो सही कैसे पलक झपकते ही राष्ट्रपति ने निगल लिया इस कीड़े को-
 
 
 


16 जून को फेसबुक पर साझा किए जाने के बाद से यह वीडियो तकरीबन 238,000 बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को फेसबुक पर ही तकरीबन 3,400 बार शेयर भी किया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Caught On Camera, Costa Rica, Viral Video, Swallows Wasp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com