मिलेनियम सिटी के जर्जर बुनियादी ढांचे से परेशान होकर गुरुग्राम (Gurugram) के एक व्यक्ति ने भारत छोड़ने की अपनी योजना सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस व्यक्ति ने रेडिट पर मानसून की मूसलाधार बारिश के बाद अपनी दुर्दशा साझा की, जिससे शहर भर में जलभराव और सड़कें जाम हो गई हैं. इस पोस्ट ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है.
आर/गुड़गांव सबरेडिट पर यूजेर ने लिखा, "मुझे समझ नहीं आता कि गुड़गांव के लोग मानसून के मौसम में सड़कों की हालत को कैसे स्वीकार कर लेते हैं. कल रात, मैंने अपनी कार से हुए कम से कम 5 इंपोर्टेड कारों को जलभराव में फंसा देखा."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने आगे कहा, "यह पागलपन है. मुझे लगता है कि अमीर लोग/उद्योगपति सरकार को प्रभावित कर सकते हैं, दबाव डाल सकते हैं और अपनी समस्याओं के बारे में बता सकते हैं. फिर भी उनमें से किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की. वे इन व्यक्तिगत नुकसानों को कैसे स्वीकार कर रहे हैं?"
यूजर ने आगे लिखा, "मैंने भारत छोड़ने का फैसला किया है, क्योंकि मैं अपनी ज़िंदगी ऐसे नहीं जीना चाहता. लोगों को संघर्ष करते हुए देख रहा हूं और उन्हें बुनियादी सुविधाएं, वेलफेयर और सेवाएं नहीं मिल रही हैं. यह एक आकस्मिक शिकायत हो सकती है, लेकिन अब मैं बहुत परेशान हूं."
एक कमेंट, ओपी (ओरिजनल पोस्टर) ने यह भी बताया कि वह गुरुग्राम से बचने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने पर विचार कर रहा है. उसने लिखा, "दोस्तों, ऑस्ट्रेलिया तो मेरी नज़र में है ही. ऑस्ट्रेलिया के बारे में आपकी क्या राय है?"
I am leaving India
byu/e9txinfinite ingurgaon
इस यूज़र का भावुक पोस्ट अब वायरल हो गया है, जिस पर लोगों ने गुड़गांव में जलभराव की समस्या पर जमकर कमेंट किए.
यूजर्स ने बयां किया दर्द
एक यूज़र ने कहा, "सच कहूं तो मुझे इस तथाकथित बड़े टेक हब की हालत पर यकीन नहीं हो रहा है," जबकि दूसरे ने कहा: "मुझे लगा था कि गुरुग्राम नोएडा, गाजियाबाद जैसे शहरों से बेहतर है. लेकिन वे दोनों इस घटिया हब से कहीं बेहतर हैं. तीसरे ने कमेंट किया, "यह सब सबसे अमीर नागरिकों, जो बदलाव की मांग कर सकते हैं, और हम बाकी लोगों, जो इसे बर्दाश्त करते हैं, की सामूहिक हार का नतीजा है."
हाल में वायरल हुआ ये पोस्ट
यह पहली बार नहीं है जब शहर के निवासियों ने अपना दर्द बयां किया हो. इस हफ़्ते की शुरुआत में, पॉश गोल्फ कोर्स रोड के पास रहने वाली एक महिला, जो डीएलएफ कैमेलिया जैसी आलीशान ऊंची इमारतों के लिए जानी जाती है, जहां घर 100 करोड़ रुपये से ज़्यादा में बिकते हैं, ने इंस्टाग्राम पर पानी में डूबे अपने घर का एक वीडियो शेयर किया.
उसने अपने घर के बाहर कार से बाहर निकलते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह घुटनों तक पानी में डूबी हुई थी. फिर वीडियो में घर के अंदर का दृश्य दिखाया गया है, जहां फ़र्नीचर और जूते जैसी कई चीज़ें तैरती हुई दिखाई दे रही थी.
ये भी पढ़ें: इंसानियत दिखाकर फंस गया... ट्रेन में अंकल टाइप यात्रियों ने ले ली सीट, पूरे सफर में नौजवान यात्री का हुआ बुरा हाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं