विज्ञापन

आपकी सैलेरी कितनी है? कोई पूछ ले...तो ये है जवाब देने का स्मार्ट फॉर्मूला

महफिल जमी हो या ऑफिस की गुफ्तगू...अचानक कोई पूछ बैठे, 'आपकी सैलरी कितनी है?' बस वही लम्हा सबसे ज्यादा पेचीदा हो जाता है. अब इस असहज सवाल का क्या हो समझदार जवाब? विकास दिव्यकीर्ति ने इसका बड़ा दिलचस्प तरीका बताया है.

आपकी सैलेरी कितनी है? कोई पूछ ले...तो ये है जवाब देने का स्मार्ट फॉर्मूला
आपकी सैलेरी कितनी है? इस सवाल पर विकास दिव्यकीर्ति का ऐसा जवाब सुनकर आप भी कहेंगे- वाह जनाब

How To Answer Salary Question: आजकल सैलरी, salary package, CTC जैसी बातें सिर्फ कमाई तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि इज्जत और सोशल स्टेटस से भी जोड़ी जाने लगी हैं. ऐसे में जब कोई सीधे पूछ ले 'आप कितना कमाते हैं?', तो इंसान कशमकश में पड़ जाता है.

ये भी पढ़ें:-दुल्हन के भाई ने जीजा के खानदान को गिफ्ट में दिए 24 कैरेट 'Gold के बिस्कुट', डिब्बा खुलते ही हक्के-बक्के रह गए लोग

लोग सैलरी क्यों पूछते हैं? (Why Do People Ask About Salary?)

मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि लोग तीन वजह से salary पूछते हैं...खुद से तुलना करने के लिए, आपकी सामाजिक हैसियत समझने के लिए या सिर्फ जिज्ञासा में, लेकिन सच ये है कि salary एक निजी जानकारी है. हर किसी को बताना जरूरी नहीं.

Latest and Breaking News on NDTV

विकास दिव्यकीर्ति का स्मार्ट फॉर्मूला (Vikas Divyakirti's Smart Reply Formula)

UPSC coaching संस्थान दृष्टि के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति का कहना है कि जवाब हालात के मुताबिक होना चाहिए. अगर salary ज्यादा है तो खुलकर बताने में हर्ज नहीं. इससे आपकी professional value मजबूत होती है. अगर salary कम है तो सीधा आंकड़ा बताने के बजाय CTC, bonus, growth opportunity की बात करें. 'मेरा package industry standard के हिसाब से ठीक है' यह एक diplomatic जवाब हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

तुलना करने वालों को क्या कहें? (How to Respond to Comparison?)

अगर कोई आपको judge करने के लिए salary पूछ रहा है, तो थोड़ा confident अंदाज में जवाब दें. याद रखें, लोग अक्सर income से काबिलियत आंकते हैं, लेकिन आपकी असली पहचान सिर्फ salary नहीं है. यह खबर इसलिए अहम है क्योंकि आज salary discussion आम हो चुका है. सही जवाब आपकी इज्जत और आत्मविश्वास दोनों बचा सकता है. सवाल से भागना नहीं, बल्कि सलीके से जवाब देना ही असली समझदारी है.

ये भी पढ़ें:-पेट्रोल पंप पर NO SMOKING का लगा ऐसा बोर्ड, सिर्फ 1 लाइन की चेतावनी से हिल गया पूरा इंटरनेट

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com