विज्ञापन

हॉस्पिटल ने लगा दिया फर्जी चार्ज? मरीज ने ऐसे पकड़ी अस्पताल की गलती, 1 लाख से सीधे 57 हजार हुआ बिल!

यह मामला बताता है कि थोड़ी सी सावधानी से आप हजारों रुपये बचा सकते हैं. अस्पताल का बिल आंख बंद करके भरने के बजाय उसे ध्यान से जांचना बेहद जरूरी है.

हॉस्पिटल ने लगा दिया फर्जी चार्ज? मरीज ने ऐसे पकड़ी अस्पताल की गलती, 1 लाख से सीधे 57 हजार हुआ बिल!
1 लाख से सीधे 57 हजार! मरीज ने ऐसे पकड़ी हॉस्पिटल की गलती

अस्पताल के बढ़ते खर्चों के बीच एक मरीज की कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस मरीज ने सिर्फ एक साधारण कदम उठाकर करीब 44,000 रुपये की बचत कर ली. यह मामला लोगों के लिए एक बड़ी सीख बनकर सामने आया है कि अगर आप अस्पताल का पूरा बिल ध्यान से जांचें, तो कई बार बड़ी गलती पकड़ में आ सकती है.

कैसे 1 लाख से 57 हजार हुआ बिल?

मरीज ने बताया, कि जनवरी में एक आउटपेशेंट प्रक्रिया के बाद उसे करीब 1 लाख रुपये का बिल दिया गया. पहले तो वह इसे भरने की सोच रहा था, लेकिन किसी की सलाह पर उसने itemised bill (विस्तृत बिल) मांग लिया. जब अस्पताल ने 6 पेज का पूरा बिल दिया, तो उसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं. 31,430 रुपये का एनेस्थीसिया कंसल्टेशन चार्ज, जो हुआ ही नहीं था. दूसरा सप्लाई किट का डुप्लिकेट चार्ज.

Add image caption here

Add image caption here

शिकायत करते ही हटे फर्जी चार्ज

मरीज ने तुरंत अस्पताल के बिलिंग विभाग से संपर्क किया. मामला रिव्यू के लिए भेजा गया और करीब 2 हफ्तों बाद दोनों गलत चार्ज हटा दिए गए. इसके बाद बिल 1 लाख से घटकर 57,000 रुपये रह गया.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह पोस्ट वायरल होते ही कई यूजर्स ने अपने अनुभव भी शेयर किए. कुछ लोगों ने कहा, हमेशा itemised bill मांगो, बिल 20% तक कम हो सकता है. एक ने कहा- ये गलती नहीं, जानबूझकर किया गया चार्ज लगता है. तीसरे ने लिखा- इंश्योरेंस कंपनियां भी कई बार ध्यान नहीं देतीं. चौथे यूजर ने कहा- कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि ऐसी गलतियां आम हैं और लोग ध्यान नहीं देते, इसलिए ये जारी रहती हैं.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: अब नहीं ‘मॉर्चरी जैसा फील'! रंगीन बेडिंग और फ्लाइट जैसी सर्विस, वंदे भारत स्लीपर की नई झलक देख लोग बोले-वाह!

बेटी कर रही थी डांस, तभी बीच में आ गए पापा! चप्पल पहनकर किया कुछ ऐसा, इंटरनेट पर बन गए स्टार

बच्चों के लिए घर बनाना बंद करें! गुरुग्राम के CEO ने पैरेंट्स को दी ऐसी सलाह, सोशल मीडिया पर छिड़ी बड़ी बहस

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com