विज्ञापन

बच्चों के लिए घर बनाना बंद करें! गुरुग्राम के CEO ने पैरेंट्स को दी ऐसी सलाह, सोशल मीडिया पर छिड़ी बड़ी बहस

गुरुग्राम के CEO जसवीर सिंह ने माता-पिता को बच्चों के लिए घर न बनाने की सलाह दी है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छिड़ गई है.

बच्चों के लिए घर बनाना बंद करें! गुरुग्राम के CEO ने पैरेंट्स को दी ऐसी सलाह, सोशल मीडिया पर छिड़ी बड़ी बहस
बच्चों के लिए घर बनाना बंद करें... गुरुग्राम के CEO की सलाह पर सोशल मीडिया में बहस

गुरुग्राम के एक स्टार्टअप के सीईओ ने भारतीय माता-पिता को लेकर एक ऐसी सलाह दी है, जिसने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है. Knot Dating के को-फाउंडर और सीईओ जसवीर सिंह ने कहा है कि माता-पिता को अपने बच्चों के लिए घर बनाने में अपनी पूरी जिंदगी की कमाई खर्च नहीं करनी चाहिए.

आप गलत समस्या हल कर रहे हैं...

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'अपने बेटे-बेटी के लिए घर बनाना बंद करें. आप गलत समस्या को हल कर रहे हैं'. उन्होंने कहा, कि कई माता-पिता यह सोचकर अपनी पूरी सेविंग्स घर बनाने में लगा देते हैं कि उनके बच्चे भविष्य में वहीं रहेंगे, लेकिन असलियत इससे काफी अलग होती है.

बदलती लाइफस्टाइल और शहर

जसवीर सिंह के अनुसार, आज के समय में बच्चों की नौकरी, लाइफस्टाइल और शहर लगातार बदलते रहते हैं. ऐसे में यह जरूरी नहीं कि वे उसी घर में रहें, जिसे माता-पिता ने सालों की मेहनत से बनाया हो. उन्होंने अपने नाना जी के घर का उदाहरण देते हुए बताया कि वह घर कई सालों की बचत और त्याग से बना था, लेकिन अगली पीढ़ी अपने करियर के लिए दूसरे शहरों में चली गई और अब वह घर खाली पड़ा है.

खुद पर खर्च करें, रिटायरमेंट प्लान बनाएं...

सीईओ का कहना है कि माता-पिता को अपने भविष्य और रिटायरमेंट पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. उनके अनुसार,
- अपनी जिंदगी को एंजॉय करें
- फाइनेंशियल सिक्योरिटी बनाएं
- बच्चों पर निर्भर रहने की बजाय खुद को मजबूत करें

उन्होंने कहा कि हर 15–20 साल में लोगों की जरूरतें बदल जाती हैं, इसलिए पुराना घर अक्सर बेकार हो जाता है.

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

यह पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने इस पर अलग-अलग राय दी. कुछ लोगों ने CEO की बात से सहमति जताई और इसे सही सोच बताया. वहीं, कई लोगों का मानना है कि बच्चों के लिए घर बनाना एक तरह की सुरक्षा होती है. कुछ यूजर्स ने कहा कि घर को बाद में बेचकर नई जगह भी लिया जा सकता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: हम सिर्फ रेलवे स्टेशन पर मिलते हैं...दिन-रात की नौकरी ने छीन लिया साथ, लंदन में भारतीय कपल की कहानी वायरल

अब रात में भी मिलेगी सूरज की रोशनी! अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे 50,000 शीशे, रात को दिन बनाने की चल रही तैयारी

विदेशी महिला ने मांगा रहने का ठिकाना, भारतीय महिला ने तुरंत बना लिया अपनी बेटी, दिल छू लेने वाला Video वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com