विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2015

मुंबई में सड़क पर बिदकी बारात की घोड़ी, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई में सड़क पर बिदकी बारात की घोड़ी, वीडियो हुआ वायरल
यू-ट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो से लिया गया स्क्रीन शॉट
मुंबई : मुंबई में सड़क पर भागती एक घोड़ी का वीडियो इन दिनों वायरल हो गया है। वीडियो में घोड़ी सड़क पर इधर-उधर दौड़ते हुए दिख रही है।

भागते-भागते वो बांद्रा वर्ली सी लिंक पर पहुंचती है और टोल से पार कर जाती है। अचानक से घोड़ी को देख टोल कर्मी भी हैरान हो जाते हैं। भागते-भागते घोड़ी अचानक से सड़क पर खड़ी हो जाती है। इस वजह से वर्ली सी लिंक पर ट्रैफिक जाम हो गया।

पता चला है 23 अप्रैल को पायल नामक इस घोड़ी को एक शादी समारोह के लिए ले जाया जा रहा था, तभी अचानक से वह बिदक गई। इस वजह से उस पर सवार शख्स गिर गया और घोड़ी भाग खड़ी हुई। बाद में बड़ी मशक्कत से उसे पकड़ कर ले जाया गया। ये सारा वाकया वर्ली सी लिंक पर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
घोड़ा, घोड़ा बिदका, मुंबई, बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कैमरे में कैद, Horse, Mumbai Horse, Bandra-warli Sea Link, Caught On Camera
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com