होली (Holi) सिर्फ रंगों का ही नहीं खाने-पीने का भी त्योहार है. इस दिन होली (Happy Holi) खेलने के साथ-साथ लजीज़ पकवान भी बनाए जाते हैं. बाज़ार ही नहीं बल्कि घरों में भी इन स्वादिष्ट खानों से प्लेट भर जाती हैं. कहीं गुजिया, पापड़, चिप्स तो कहीं भांग, इन दोनों के अलावा तमाम तरह के भोजन होली के दिन बनाए जाते हैं. क्योंकि होली (Holi 2020) हो या दिवाली हर शहर के खाने की अपनी एक पहचान है. यहां देखिए कि किस राज्य में होली के दिन बनता है कौन-सा पकवान.
होलिका दहन पर जलाया जाएगा 'कोरोनासुर' का पुतला, हाथ में टंगे सूटकेस पर लिखा है कुछ ऐसा...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कचौड़ी
यूपी और बिहार के दिन कई घरों में खास आलू की कचौड़ी बनाई जाती है. इसे होली पर लोग धनिया और मिर्च की चटनी के साथ मज़े से खाते हैं.
अलीगढ़ में होली के लिए ढकी गई मस्जिद, घरों की छत पर ड्रोन से नजर रख रही है पुलिस
आलू के गुटके
खासकर उत्तराखंड में कई जगहों पर चटपटे आलू के गुटके जरूर बनाते हैं. मिनटों में बनने वाली इस डिश को लोग बड़े चाव से खाते हैं.
ठंडाई
वैसे तो होली के मौके पर हर शहर के मंदिरों और चौराहों पर ठंडाई मिल जाएगी, लेकिन कानपुर और वाराणसी की ठंडाई की बात ही अलग है.
दही भल्ले
शहरों में खासकर दिल्ली में होली वाले दिन दही भल्ले घरों में जरूर बनते हैं. इन्हें लोग गुड़ की चटनी के साथ बड़े मज़े से खाते हैं.
गुजिया
गुजिया के बिना होली अधूरी है. इस कई जगह गुझिया भी कहा जाता है. भारत का कोई भी राज्य हो या शहर, हर जगह गुजिया खाई और बनाई जाती है. होली की ये गुजिया इतनी पॉपुलर हैं कि बाज़ारों में इसकी कई तरह की वेराइटी आ गई हैं. पहले सिर्फ खोया और सूजी की गुजिया मिलती थी, लेकिन अब चॉकलेट से लेकर जैम तक की गुजिया मिलने लगी है.
कांजी वड़ा
खासकर गुजरात और राजस्थान में बनने वाला कांजी वड़ा भी होली के वक्त हर तरफ दिखता है. बता दें, राजस्थान में कांजी वड़ा बहुत ही मशहूर नाश्ता है.
पूरन पोली
महाराष्ट्र की सबसे मशहूर डिश है पूरन पोली, इसे होली के दिन भी बड़े चाव से खाया जाता है.
धुस्का
झारखंड का मशहूर धुस्का होली पर खूब बनता है. चावल का आटा, चना दाल और आलू से बनने वाले धुस्का को लोग मज़े से खाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं