विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

लाल साड़ी में हाईवे पर ठुमके लगाने लगी 'भाभी जी'...भैया जी बनाते रहे VIDEO,देख लोग बोले- दोनों सठिया गए हैं

Dangerous Reel Trends: इंस्टाग्राम रील्स की दीवानगी इस हद तक बढ़ चुकी है कि लोग जगह और हालात तक भूल जाते हैं. इसका अंदाजा हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है.

लाल साड़ी में हाईवे पर ठुमके लगाने लगी 'भाभी जी'...भैया जी बनाते रहे VIDEO,देख लोग बोले- दोनों सठिया गए हैं
बीवी की खुशी के लिए लगा दी जान की बाजी! हाईवे पर डांस करती महिला का वीडियो हुआ वायरल

Woman Dancing on Highway: आज के सोशल मीडिया के जमाने में रील का जुनून लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इंस्टाग्राम रील्स की दीवानगी इस हद तक बढ़ चुकी है कि लोग जगह और हालात तक भूल जाते हैं. कहीं भी फोन उठाकर वीडियो बनाना और उसे अपलोड करना अब दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है. इस ट्रेंड का ताजा नमूना हाल ही में वायरल एक वीडियो में देखने को मिला है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है.

साड़ी में डांस करती दिखीं महिला (viral highway reel)

यह वायरल वीडियो बिहार के छपरा जिले से बताया जा रहा है. वीडियो में एक महिला लाल रंग (saree dance reel) की साड़ी पहनकर हाइवे के बीचों-बीच डांस करती नजर आ रही है. खास बात ये है कि सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ियां गुजर रही हैं, लेकिन महिला बेफिक्र होकर डांस कर रही है. वहीं, उसका पति सड़क किनारे खड़ा होकर पूरी गंभीरता से मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है, वो भी हेलमेट पहनकर.

यहां देखें वीडियो

पति बना कैमरामैन (woman dancing on road)

इस अजीबोगरीब रील शूट को देख रहे राहगीरों में से एक ने इन दोनों का वीडियो बना लिया और उसे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @ChapraZila नामक पेज से शेयर कर दिया. इस क्लिप को अब तक 78 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बीवी की खुशी के लिए पति को क्या-क्या करना पड़ता है. वहीं, दूसरे ने कमेंट किया, रील का पागलपन, वो भी मेन हाइवे पर... दोनों की तो बुद्धि सठिया गई है. कई लोगों ने इस वीडियो को मनोरंजन की तरह लिया, तो कुछ ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि, इस तरह की हरकतें जान जोखिम में डालने जैसी हैं. सड़क पर रील बनाना न सिर्फ खुद के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरे की वजह बन सकता है.

ये भी पढ़ें:-Strawberry Moon 2025: 11 जून की रात दिखेगा दुर्लभ चंद्रमा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Highway Par Reel Banate Hue Mahila Video, Pati Ne Road Par Banaya Patni Ka Dance Reel, Road Par Dance Reel Shoot Karte Couples, Woman Dancing On Highway Viral Video, Husband Making Wife Dance Reel On Highway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com