विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

मणिपुर बाढ़ में इंसानियत की मिसाल, जान जोखिम में डालकर शख्स ने बचाई डूबते कुत्ते की जान

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक युवक बाढ़ के उफनते पानी में अपनी जान की परवाह किए बिना एक डूबते कुत्ते की जान बचाता नजर आ रहा है.

मणिपुर बाढ़ में इंसानियत की मिसाल, जान जोखिम में डालकर शख्स ने बचाई डूबते कुत्ते की जान
शख्स ने जान जोखिम में डालकर डूबते कुत्ते को बचाया, वीडियो ने जीते दिल

Manipur Man Risks Life To Save Drowning Dog: मणिपुर में आई भीषण बाढ़ जहां एक ओर तबाही मचा रही है, वहीं दूसरी ओर इंसानियत के कुछ ऐसे दृश्य सामने आ रहे हैं, जो दिल को छू जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बाढ़ के उफनते पानी में अपनी जान की परवाह किए बिना एक डूबते कुत्ते की जान बचाता नजर आ रहा है.

युवक ने बाढ़ में फंसे कुत्ते को बचाया (Man saves dog from drowning)

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बहाव वाले पानी में एक कुत्ता संघर्ष करता नजर आ रहा है, तभी एक व्यक्ति पानी में उतरता है और बिना किसी सुरक्षा उपकरण के उस कुत्ते को पकड़कर सुरक्षित स्थान तक ले आता है. यह पूरा दृश्य किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता, लेकिन यह हकीकत है और यही इस वीडियो को इतना खास बनाता है.

यहां देखें वीडियो

शख्स ने जान पर खेलकर बचाई कुत्ते की जान (Manipur flood rescue video)

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हजारों बार शेयर किया जा चुका है. लोग इस शख्स की तारीफ करते नहीं थक रहे. किसी ने इसे सच्चा हीरो बताया, तो किसी ने लिखा, ऐसी इंसानियत देख कर दिल खुश हो गया. एक यूजर ने कमेंट किया, यह वीडियो दिखाता है कि इंसानियत अभी जिंदा है. दूसरे ने लिखा, जानवरों से प्रेम करने वाला ही असली इंसान होता है.

बाढ़ के पानी में बह रहा था बेजुबान (Dog rescue video Manipur)

जहां मणिपुर की बाढ़ ने सैकड़ों लोगों को बेघर कर दिया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं ऐसे वीडियो उम्मीद की किरण बनकर उभरते हैं. यह घटना न केवल जानवरों के प्रति संवेदनशीलता को दिखाती है, बल्कि यह भी बताती है कि संकट की घड़ी में छोटी-छोटी मानवतावादी कोशिशें कितनी बड़ी मिसाल बन सकती हैं. इस वायरल वीडियो ने साबित कर दिया कि इंसानियत अब भी जिंदा है. 

ये भी पढ़ें:- खिड़की के रास्ते सोफा डिलीवरी

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manipur Flood Viral Video, Man Saves Dog From Drowning, Hero Saves Animal Manipur, Manipur Flood Rescue Video, Dog Rescue Video Manipur, Drowning Dog Saved In Flood, Viral Video Dog Saved Manipur, Emotional Rescue Video India, Man Risks Life For Dog, Flood Rescue Hero Video India, Viral Video, Manipur Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com