विज्ञापन
This Article is From May 28, 2025

चलती ट्रेन में दादा जी ने बड़े प्यार से दादी को लगाया नेल पेंट, क्यूट मोमेंट देख लोग बोले- उम्र नहीं, जज़्बात मायने रखते हैं

Old Couple Cute Train Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग व्यक्ति बहुत ही ध्यान और स्नेह के साथ अपनी पत्नी के नाखूनों पर लाल रंग की नेल पॉलिश लगा रहे हैं.

चलती ट्रेन में दादा जी ने बड़े प्यार से दादी को लगाया नेल पेंट, क्यूट मोमेंट देख लोग बोले- उम्र नहीं, जज़्बात मायने रखते हैं
पसंदीदा औरत के लिए कुछ भी...बुजुर्ग पति ने ट्रेन में किया रोमांटिक अंदाज़ में पत्नी का मेकओवर

Old Man painting wife nails video: सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति चलती ट्रेन में अपनी पत्नी के नाखूनों पर बड़े ही प्यार से नेल पॉलिश लगाते नजर आ रहे हैं. यह दृश्य (Elderly couple love story) लोगों को सच्चे प्यार की मिसाल के रूप में इमोशनल कर रहा है. इंटरनेट पर इस वीडियो को यूजर्स खूब देख और पसंद कर रहे हैं.

दादा जी दादी को लगाया नेल पेंट (old couple cute moment in train video)

वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग व्यक्ति बहुत ही ध्यान और स्नेह के साथ अपनी पत्नी के नाखूनों पर लाल रंग की नेल पॉलिश लगा रहे हैं. उनकी पत्नी मुस्कुरा रही हैं और धीरे-धीरे उन्हें निर्देश दे रही हैं कि, कैसे नेल पॉलिश लगानी है. पति ध्यान से उनकी बातें सुनते हैं और हर नाखून को प्यार से रंगते हैं. यह प्यारा और रोमांटिक मोमेंट इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रहा है. कई लोगों ने इसे वफादारी और उम्र भर के प्यार की मिसाल बताते हुए भावुक प्रतिक्रियाएं दी हैं.

यहां देखें वीडियो

दादा जी ने ट्रेन में बड़े प्यार से सजाए दादी के नाखून (Train journey love story)

वीडियो देख चुके यूजर्स ने इसे सच्चे रिश्ते और प्रेम का सर्वोत्तम उदाहरण बताया. इस वीडियो ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सच्चा प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता. यह वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है और लाखों दर्शकों द्वारा देखा व सराहा जा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद, कई लोग अपने जीवनसाथियों के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को याद कर रहे हैं और इस बुजुर्ग जोड़े की तरह अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की प्रेरणा ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- सिर्फ AC या सिलिंडर ही नहीं, कमोड भी हो सकता है ब्लास्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Old Man Painting Wife Nails Video, Old Couple Cute Moment In Train Video, Old Man Painting Wifes Nails In Train, Train Me Patni Ko Nail Polish Lagata Hua Aadmi, Elderly Couple Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com