Elderly couple viral video: इंटरनेट पर इन दिनों एक बुजुर्ग कपल का बेहद खूबसूरत वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग इसे सच्चे प्यार और जीवनभर के साथ की खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं. ये दिल छू लेने वाल वीडियो असम की रहने वाली शना नाम की एक आईटी रिक्रूटर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को देखकर जहां लाखों यूजर्स इमोशनल हो रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि, 'काश उन्हें भी लाइफ में ऐसा ही साथी मिले.'
ये भी पढ़ें:- जर्मनी की विलेज लाइफ का फैन हुआ इंडियन यूट्यूबर, बोला- ये ट्रिप जिंदगी भर याद रहेगी
दोनों हाथों में खाने की प्लेट थामे दिखे 'दादाजी' (Elderly Man Caring Gesture During Meal)
वीडियो में देखा जा सकता है कि, रेस्तरां में बुजुर्ग से दादाजी दोनों हाथों में खाने की प्लेट बड़े संभालकर पकड़े हुए हैं. वे धीरे धीरे कदम बढ़ाते हुए उस टेबल की तरफ जाते हैं, जहां उनकी पत्नी पहले से बैठी हुई थीं. इस दौरान वे बड़े ही प्यार से एक प्लेट अपनी पत्नी के आगे रखते हैं और फिर अपनी प्लेट लेकर उनके सामने वाली कुर्सी पर बैठ जाते हैं. इस दौरान कपल के फेस पर हल्की सी मुस्कान देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं.
देखने वाले की आंखों में आ गए खुशी के आंसू (emotional viral video)
इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाली शना ने अपनी पोस्ट 'shanaa_8297' में लिखा कि, 'इस पल को देखकर मेरा दिल भर आया. अंकल का आंटी के लिए यूं प्लेट्स लेकर जाना एक सिंपल, लेकिन दिल छू लेने वाला पल था. पता नहीं क्यों, लेकिन इस मोमेंट को देखकर मैं इमोशनल हो गई.' यही नहीं शना ने इस पल को देखकर खुद के लिए भी फ्यूचर में ऐसे ही रिश्ते की दुआ मांगी है.
ये भी पढ़ें:-सिर्फ 10 रुपये में भरपेट खाना! सिक्योरिटी गार्ड की थाली देख हैरान रह गए लोग, धड़ल्ले से वायरल हुआ VIDEO
जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में प्यार भरे मैसेज की बाढ़ आ गई. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि, 'लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते किसी बड़े वादे से नहीं, बल्कि रोज एक-दूसरे का ख्याल रखने और छोटी-छोटी खुशियां बांटने से बनते हैं.' वहीं कई लोगों ने लिखा है कि, 'ये नजारा देखने के बाद उनका सच्चे प्यार पर भरोसा और मजबूत हो गया है.'
ये भी पढ़ें:-पति को खाना खिलाने के 1000 रुपये लेती है ये पत्नी, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग तो दिया करारा जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं