जाने-माने बिजनसमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं. उनके फॉलोअर्स की संख्या भी काफी बड़ी है. हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार और प्रेरणादायक वीडियोज शेयर करते रहते हैं. लोगों को उनकी हर पोस्ट काफी पसंद आती है और लोग बढ़कर उनकी तारीफ भी करते हैं. हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पुराने टायर (Use of Old Tyre) के अनूठे उपयोग का तरीका बताया है.
हर्ष गोयनका ने वीडियो शेयर करते हुए उसके साथ कैप्शन में लिखा, ''एक टायर के इस तरह प्रयोग के बारे में मैं कभी सोच भी नहीं सकता था. मानव कल्पना को सलाम!'' बस फिर क्या था हर्ष गोयनका ने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया उसके बाद तो जैसे ट्विटर पर पुराने टायर को विभिन्न उपयोग में लाये जाने की तस्वीर और वीडियो क्लिप की लाइन लग गई. लोग तरह-तरह के मजेदार वीडियोज और फोटो शेयर कर पुराने टायर के इस्तेमाल के तरीके बता रहे हैं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
देखें Video:
This use of a tyre I could never have thought of. Hats off to the human imagination !pic.twitter.com/oaSAY7ADhS
— Harsh Goenka (@hvgoenka) June 13, 2021
शेयर किये गये वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे कार के पुराने टायर का उपयोग करके कम मानव श्रम और समय की बचत की जा सकती है. इसमें दिखाया गया है कि एक मजदूर दो बांस और एक पुराने टायर से कैसे कम मानव श्रम में अपना काम कर रहा है. ईंट को ऊपर से नीचे लाने के लिए श्रमिक दो बांस को एक साथ ऊपर से नीचे लगा देता है. साथ ही नीचे जहां ईंट को रोकना है, वहां पुराने टायर को रख देता है. इससे बांस के सहारे ऊपर से आनेवाली ईंट टायर में लग कर पास के ठेले में गिर जाती है.
ट्विटर पर शेयर की गई 12 सेंकेंड की इस क्लिप को अबतक 47 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, 294 लोगों ने इसे री-ट्वीट किया है. साथ ही लोग इस वीडियो पर कमेंट्स भी कर रहे हैं और कई वीडियो और फोटो भी शेयर कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं