विज्ञापन

60 हजार रुपये महीना कमाती है ये कामवाली, बचत करने का तरीका देख उड़े कॉरपोरेट एम्प्लॉइज के होश

गुरुग्राम के एक प्रोफेशनल ने अपनी कामवाली की कमाई और उसके खर्च करने को लेकर लिंक्डइन पर एक पोस्ट लिखी है. महीने के 60,000 रुपये कमाने वाली ये महिला जिस समझदारी से पैसे बचाती है, उसने बड़े बड़े कॉरपोरेट वर्क्स को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है.

60 हजार रुपये महीना कमाती है ये कामवाली, बचत करने का तरीका देख उड़े कॉरपोरेट एम्प्लॉइज के होश
गुरुग्राम के शख्स ने खोला अपनी मेड की कमाई का राज, महीने का 60 हजार कमाकर ऐसे चला रही घर
pexels

गुरुग्राम में रहने वाले शिवा मित्तल (Shiva mittal) ने अपनी मेड के फाइनेंशियल मैनेजमेंट की स्टोरी शेयर की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि उनकी हाउस हेल्प हर दिन 5 से 6 घरों में काम करती है और महीने में करीब 60,000 रुपये कमा लेती है. वो 10 हजार रुपये किराया देती हैं, अपनी बेटी को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं और गांव में 6 लाख रुपये की जमीन के लिए हर महीने ईएमआई भी भरती है.

Latest and Breaking News on NDTV

कॉरपोरेट लाइफ और शोऑफ पर तंज

शिवा के मुताबिक, 'हम लोग महंगी गाड़ियों, महंगे फोन और लाइफस्टाइल के लिए ईएमआई लेते हैं, जिनकी कीमत समय के साथ घटती है, लेकिन उनकी मेड सिर्फ उन चीजों में पैसे लगाती है, जिनकी कीमत फ्यूचर में बढ़ेगी. बिना किसी इंश्योरेंस या कॉरपोरेट सुरक्षा के, वो रोज सुबह 7 बजे से पहले काम पर निकल जाती है और अपने फ्यूचर के गोल्स को पूरा कर रही हैं.

ये भी देखें-Hanuman Ujjain News : 170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमा टस से मस नहीं हुई

इंटरनेट पर छिड़ गई नई बहस

सोशल मीडिया पर शिवा की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर लोगों के अलग अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कुछ यूजर्स ने मेड के इस जज्बे और डिसिप्लिन की तारीफ की, तो कुछ का कहना था कि, 'बिना किसी मेडिकल इमरजेंसी कवर के ये बचत कभी भी खत्म हो सकती है. वहीं कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि, 'कॉरपोरेट नौकरी और मेहनत मजदूरी की तुलना करना सही नहीं है.'

ये भी पढ़ें:-अंदर से कैसा दिखता है 40 साल पुराना जापानी घर? अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं वीडियो

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram News, House Help, Financial Discipline Tips, Savings, Household Budget
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com