विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2019

डॉक्टर ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से फेंक दिया दो कुत्तों को, महिला ने देखते ही किया ऐसा

देश की राजधानी दिल्ली के पास ही गुड़गांव में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक इराकी डॉक्टर जो गुड़गांव में रहता है, उसने दो पालतू कुत्तों को अपार्टमेंट की बालकनी से फेंक दिया.

Also Read in
डॉक्टर ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से फेंक दिया दो कुत्तों को, महिला ने देखते ही किया ऐसा
डॉक्टर ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से फेंक दिया दो कुत्तों को.

देश की राजधानी दिल्ली के पास ही गुड़गांव में ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. एक इराकी डॉक्टर जो गुड़गांव में रहता है, उसने दो पालतू कुत्तों को अपार्टमेंट की बालकनी से फेंक दिया. एक कुत्ते की उसी वक्त मौत हो गई. इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. डॉक्टर के पड़ोसियों ने इस घटना को देखा. पशु कल्याण एनजीओ ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. 

VIDEO: मर गया बच्चा तो हाथियों के झुंड ने निकाली 'अंतिम यात्रा', देखते रह गए लोग

सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने देखा कि एम्मार एमराल्ड रेसिडेशियल बिल्डिंग के 8वीं फ्लोर से एक कुत्ता गिर रहा है. गिरने के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गई. महिला ने तुरंत सिक्योरिटी स्टाफ को और केयरटेकर तो बताया. उसी वक्त एक और कुत्ता को 8वीं फ्लोर से गिरते देखा गया. बिल्डिंग के केयरटेकर ने पशु कल्याण फाउंडेशन और एनजीओ को इस बात की जानकारी दी. 

पति और सास-ससुर ने बहू को चलती कार से बाहर फेंका, CCTV में कैद हुआ VIDEO

पुलिस अफसर ने कहा- 'हम CCTV फुजटेज को स्कैन कर रहे हैं. हम पता लगा रहे हैं कि आखिर क्या हुआ था. मामले की जांच की जा रही है.' घटना के बाद से अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. वहीं दूसरी तरफ, डॉक्टर ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने बताया कि कुत्ते उनकी ही बालकनी में थे लेकिन पता नहीं कुछ देर बाद कहां चले गए. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurgaon, Iraqi Doctor, Doctor Threw Two Pets Dogs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com