दुनिया में कुछ लोग ऐसे कारनामे कर जाते हैं, जिन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स सिर के बल लगातार सीढ़ियां चढ़ते हुए अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाता नजर आ रहा है. यह कारनामा देखकर लोग भी दंग रह गए है और वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
शख्स ने सिर के बल चढ़ीं 40 सीढ़िया
इस वीडियो Guinness World Records के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में चीन के Li Qingbo बिना हाथों का सहारा लिए सिर के बल लगातार 40 सीढ़ियां चढ़ते दिखाई देते हैं. इसी के साथ उन्होंने इस अनोखे कारनामे का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया.
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स ने इसे पसंद किया है. वीडियो देखकर लोग शख्स के संतुलन, अभ्यास और हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'यह शख्स वाकई कमाल का है.' दूसरे ने लिखा, 'आगे बढ़ो, तुम यह कर सकते हो.' वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'चाहे आप कुछ भी कर लें, कोई न कोई आपसे एक कदम आगे जरूर निकल जाता है.' एक और यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा,'आखिर किसी को कैसे पता चलता है कि वह ऐसा भी कर सकता है.' कई लोगों ने इसे सचमुच का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बताया.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का ट्वीट, असम ने रचा नया इतिहास, पहली बार बनी माचा टी, 3000 रुपये किलो बिकी
यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के बीच लंगर में घुस आया भालू, कैमरे में कैद हुआ नजारा, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: रात 12:30 बजे मुंबई लोकल में सफर, महिला ने बताया उन्हें देर रात में भी क्यों महसूस होता सेफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं