विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2012

गूगल पर चमका भारतीय छात्र का डूडल

गूगल पर चमका भारतीय छात्र का डूडल
दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल का लोगो आज भारतीय रंग−रूप में सजा हुआ है। यह गूगल डूडल बनाया है अरुण कुमार यादव नाम के छात्र ने।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल का लोगो आज भारतीय रंग−रूप में सजा हुआ है। यह गूगल डूडल बनाया है अरुण कुमार यादव नाम के छात्र ने। पिछली साल की तरह इस साल भी गूगल ने भारत में अपने लोगो को बनाने का एक मुकाबला रखा था।

इस बार भारतीय संस्कृति और विविधता को दिखाना था। अरुण ने अपने डूडल में खेल, नृत्य, कला पक्ष जैसी चीजों को लोगो में दिखाया है। गौरतलब है कि केंद्रीय विद्यालय, चंडीगढ़ में नौवीं कक्षा के विद्यार्थी अरुण कुमार यादव ने इस साल की 'डूडल4गूगल' प्रतियोगिता जीती थी।

इस सर्च इंजन कंपनी ने इसके लिए देश भर के कक्षा एक से 10 के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता आयोजित की थी। इस साल की थीम 'यूनिटी इन डाइवर्सिटी' यानी 'विविधता में एकता' थी। इसमें 1,000 से अधिक स्कूलों से 2,00,000 प्रविष्टियां आईं। 13 फाइनल प्रविष्टियों में से अरुण यादव के डिजाइन को चुना गया। इस साल के जज बोमन ईरानी तथा कार्टूनिस्ट अजित नैनन थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गूगल डूडल, Doodle 4 Google, Google Doodle, गूगल लोगो
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com