विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

जज साहब ने कर्मचारी को दिया 'दालमोठ' का नोटिस, बोले- बिस्कुट थे आलमारी में...फिर भी पुरानी दालमोठ दी

गोंडा से बड़ा ही अनोखा नोटिस सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. दरअसल, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) ने विश्राम कक्ष में एक गेस्ट के आने पर बिस्कुट न मिलने पर अपने सहायक को नोटिस थमा दिया.

जज साहब ने कर्मचारी को दिया 'दालमोठ' का नोटिस, बोले- बिस्कुट थे आलमारी में...फिर भी पुरानी दालमोठ दी
गोंडा के जज ने कर्मचारी को बिस्कुट की जगह खराब दालमोठ परोसने पर दिया वायरल नोटिस

Gonda Judge Notice On Biscuits Goes Viral: उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक अनोखा और मजेदार मामला सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यहां के एक अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) ने अपने कर्मचारी को बिस्कुट की जगह दालमोठ परोसने पर नोटिस जारी कर दिया. इस नोटिस की कॉपी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसके ऊपर अपनी-अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

बिस्कुट पर नोटिस (Gonda Viral Notice)

मामला तब सामने आया जब जज साहब के विश्राम कक्ष में एक गेस्ट आई. चाय के साथ बिस्कुट मांगने पर कर्मचारी ने बिस्कुट की जगह ऐसी दालमोठ परोसी, जो खराब स्थिति में थी और उसमें से गंदी गंध आ रही थी, जबकि आलमारी में अच्छी क्वालिटी के बिस्कुट मौजूद थे. जज ने इसे जानबूझकर की गई गलती बताया और तुरंत नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा. 

यहां देखें पोस्ट

गोंडा जज का वायरल नोटिस (ADJ biscuit dalmoth case)

इस वायरल नोटिस में लिखा है, न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-1, गोंडा. यहकि आज दिनांक 30.05.2025 को लंच समय में मेरे विश्राम कक्ष में सिविल जज (जू०डि०)/एफटीसी नवीन, गोंडा सुश्री शर्मिष्ठा साहू मिलने आई थीं जिस पर मेरे द्वारा आपको चाय/बिस्कुट लाने हेतु कहा गया, जबकि आपके द्वारा केवल दो चाय लाई गई. मेरे द्वारा पुनः बिस्कुट लाने के लिए कहा गया, किन्तु आपके द्वारा बिस्कुट न लाकर पुरानी खराब स्थिति में जिसमें से गंदी गंध आ रही थी, दालमोठ रखी गई, जबकि आलमारी में दो डिब्बे में अच्छी स्थिति में बिस्कुट रखे हुए थे. बावजूद आपके द्वारा जानबूझकर खराब पुरानी दालमोठ रखी गई, जो कि फेंकने की स्थिति में थी. इस सम्बन्ध में आप अपना स्पष्टीकरण दिनांक 31.05.2025 को समय 10.30 बजे प्रस्तुत करें कि इस प्रकार की जानबूझकर घोर त्रुटि आपके द्वारा क्यों की गई.

जज साहब बिस्कुट विवाद (Gonda judge viral notice)

सोशल मीडिया यूजर्स इस नोटिस को पढ़कर हैरान भी हैं और खूब हंस भी रहे हैं. कई ने कहा कि जज साहब ने बहुत सही किया, क्योंकि काम में अनुशासन जरूरी है. वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि 'काश जज अपनी बीवी को भी नोटिस थमा पाते.' कई लोगों ने इस पूरे मामले को कोर्ट के कड़क अनुशासन का उदाहरण बताया. कुछ यूजर्स ने यह भी टिप्पणी की कि यह छोटी-छोटी बातों पर सख्ती दिखाना कोर्ट के लिए जरूरी है, ताकि कोर्ट रूम का माहौल गंभीर और प्रोफेशनल बना रहे.

ये भी पढ़ें:- खिड़की के रास्ते सोफा डिलीवरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gonda Viral Notice, Judge Biscuit Controversy, ADJ Biscuit Dalmoth Case, Gonda Judge Viral Notice, Viral Court Notice India, Funny Viral Legal News, Judge Notice On Staff, Court Staff Discipline, Viral Office Notice, Indian Judiciary Viral Story, Unique Viral Notice 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com