Goa Girl Sets New Record By Climbing 3 Peaks: अगर बेटियां मन में कुछ ठान लें, वो क्या कुछ नहीं कर सकती. इसका अंदाजा गोवा की 12 वर्षीय पर्वतारोही गुंजन पंकज प्रभु नार्वेकर को देखकर लगाया जा सकता है, जिन्होंने लद्दाख क्षेत्र की मरखा घाटी में 6000 मीटर से ऊंची तीन चोटियों पर केवल 62.5 घंटों में सफलतापूर्वक चढ़ाई करके एक नया वैश्विक रिकॉर्ड बना डाला. इस सराहनीय उपलब्धि को हासिल करने के बाद गुंजन का लक्ष्य अब माउंट एवरेस्ट है.
बता दें कि, 12 साल की गुंजन पंकज प्रभु नार्वेकर 'ज्ञान विकास स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा है' ने लद्दाख क्षेत्र में मरखा घाटी में स्थित तीन चोटियों माउंट कांग यात्से-II (6250 मीटर), माउंट रेपोनी मल्लारी-I (6097 मीटर), और माउंट रेपोनी मल्लारी -II (6113 मीटर) पर्वत श्रृंखलाओं पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है. बताया जा रहा है कि, गुंजन ने 6000 मीटर से अधिक की तीन चोटियों पर चढ़कर एक नया इतिहास रच दिया. बता दें कि इस के लिए उन्होंने 49 घंटे (पहली से तीसरी शिखर तक) और 62.5 घंटे (बेसकैंप से बेसकैंप) में चढ़ाई की.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुंजन ने अपने ट्रेक के दौरान हुई कई कठिनाई को साझा करते हुए उसे विस्तार से बताया. गुंजन ने बताया कि, जब हम गए तो मौसम काफी खराब था, क्योंकि हमें यह अंदाजा नहीं था कि, इस महीने में बर्फबारी हो जाएगी, जब हम जा रहे तो हमें यही उम्मीद की थी कि, आसमान साफ होगा और इतनी बर्फबारी नहीं होगी, लेकिन समय के साथ-साथ बर्फ के कारण यह सफर और भी कठिन होता चला गया. इस बीच हमारे पैर बर्फ में घुटनों तक ढक गए. कई बार तो कूल्हों तक हम ढक जाते थे. इस बीच थकान तो बहुत हुई, लेकिन किसी तरह की कोई चोट नहीं आई.
गुंजन ने आगे बताया कि, उनका लक्ष्य दुनिया की अन्य सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने का है. गुंजन ने बताया कि भविष्य में वे 7000 मीटर से अधिक की चोटी चढ़ने की योजना बना रही है. भारत में 16 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को 7000 मीटर से अधिक की चोटी चढ़ने की अनुमति नहीं है, यही वजह है कि मैं भारत के बाहर चोटी चढ़ने की तैयारी कर रही हूं. मैं बस माउंट एवरेस्ट और अन्नपूर्णा पर चढ़ना चाहती हूं और अपने माता-पिता व देश को गौरवान्वित करना चाहती हूं.
बता दें कि, मई में रायगढ़ की यशी जैन 26 घंटे में दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट और चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर चढ़ने वाली छत्तीसगढ़ की सबसे कम उम्र की लड़की बन चुकी हैं.
ये भी देखें- गौरी खान 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की स्क्रीनिंग में काले रंग के ड्रेस में दिखीं कमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं