विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2018

वीडियो में देखें जब बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज तो लड़की नही कर सकी सच और झूठ में अंतर..

क्रिस मोरेली को लोगों के साथ प्रैंक वीडियोज बनाना पसंद है लेकिन वह इस समय सीरियस थे.

वीडियो में देखें जब बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज तो लड़की नही कर सकी सच और झूठ में अंतर..
(फाइल फोटो)
नई दिल्ली: चेल्सी न्यूबल को उस वक्त विश्वास नहीं हो सका जब उनके दो साल बतौर प्रेमी ने बीच सड़क पर अपने घुटनों पर बैठ कर उन्हें प्रपोज किया. क्रिस मोरेली को लोगों के साथ प्रैंक वीडियोज बनाना पसंद है लेकिन वह इस समय सीरियस थे. अमेरिका के फ्लोरिडा के 24 वर्षीय युवक ने जब अपने प्रैंक की थीम पर चेल्सी को सीरियस प्रपोज किया तो चेल्सी ने इसे सच ने मानते हुए नकार दिया. वीडियो में चेल्सी को यह बोलते हुए सुना जा सकता है कि 'क्या तुम सीरियस हो...?''नहीं तुम नहीं हो सकते....?' इस वीडियो को फेसबुक पर 11लाख लोगों ने देखा है.

लगभग 40 सेंकड़ बाद जब उन्हें लगा कि यह सच है तो खुशी में वह रोने लगतीं हैं. डेली मेल में आई खबर के अनुसार चेल्सी के इस पल में उनकी मां और बहन उस समय वहीं मौजूद थीं. चेल्सी ने एक न्यूज चैनल को बताया कि वह इस से पूरी तरह आश्चर्यचकित रह गई और विश्वास नहीं कर पा रहीं थीं.

यह भी पढ़ें : इंजीनियर ने डिप्रेशन में आकर लगाया मौत को गले, थी बस इतनी सी बात

चेल्सी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि क्रिस उनको एक हीरे की अंगूठी के साथ कभी प्रपोज करेगा. क्रिस मोरेली द्वारा 26 दिसंबर को इस बीडियो को फेसबुक पर साझा किया गया था, जिसके बाद से इसे 11 लाख लोगों ने देखा है और 1.3 लाख लोगों से अधिक ने इसे शेयर किया है.


वीडियो वायरल होने पर कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. एक यूजर लिखते हैं कि चेल्सी के पास प्रपोज के समय पांच अलग-अलग हाव- भाव थे. मुझे उनकी प्रतिक्रियाएं बहुत प्यारी लगी. इसी के साथ एक दूसरे यूजर ने लिखा कि वह बहुत प्यारी हैं क्रिस बहुत भाग्यशाली हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prankster Boyfriend's
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com