विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2021

बच्ची ने पहली बार देखी ट्रेन, तो दिया गजब का रिएक्शन, 6 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video

एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची ने जब पहली बार ट्रेन देखी तो उसका रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया है.वीडियो में आप देखेंगे की एक छोटी सी बच्ची रेलवे स्टेशन पर खड़ी है.

बच्ची ने पहली बार देखी ट्रेन, तो दिया गजब का रिएक्शन, 6 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video
बच्ची ने पहली बार देखी ट्रेन, तो दिया गजब का रिएक्शन, 6 लाख से ज्यादा बार देखा गया Video

इंटरनेट पर अक्सर मजेदार वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर आपके चेहरे पर हंसी आ जाती है. खासतौर पर छोटे बच्चों के वीडियो देखकर तो हमारा दिल खुश हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रहा है, जिसमें एक छोटी सी बच्ची ने जब पहली बार ट्रेन देखी तो उसका रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया है.

देखें Video:

सोशल मीडिया पर यह वीडियो @BrianRoemmele नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "एक बच्चे की आंखों से दुनिया को देखना: जब उसने पहली बार ट्रेन देखी." वीडियो में आप देखेंगे की एक छोटी सी बच्ची रेलवे स्टेशन पर खड़ी है. तभी वहां वीडियो बना रहा शख्स बच्ची से पूछता है कि क्या आ रहा है ? तो बच्ची बड़े उत्साह के साथ जवाब देते हुए कहती है, ट्रेन.

बच्ची का पहली बार ट्रेन देखते हुए ऐसा रिएक्शन लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. जिस तरह वो ट्रेन को देखकर एक्प्रेशन दे रही है और खुश हो रही है, वो देखकर तो किसी को भी प्यार आ जाएगा. इस वीडियो को अबतक 6 लाख बार देखा जा चुका है. लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और लोग जमकर वीडियो पर प्यारे-प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kids Video, Kids Video Viral, Kids Cute Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com