सेब दुनियाभर में सबसे अधिक खाया जाने वाला फल है, जिसे फलों में बहुत पौष्टिक माना जाता है. कहावत है कि, अगर आप रोजाना सेब खाते हैं, तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं. फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर सेब को जादुई फल भी कहा जाता है. यूं तो पूरी दुनिया में सेब की कई किस्में मौजूद हैं, जिनमें से कुछ का तो आपने स्वाद भी चखा हो, लेकिन कुछ से आप आज भी अनजान होंगे, लेकिन आज जिस सेब के बारे में हम बताने वाले हैं, उसके बारे में शायद ही आपको पता होगा. क्या कभी आपने 'भूतिया सेब' (Ghost Apples) के बारे में सुना है, जी हां आपने सही पढ़ा है. सोशल मीडिया पर अक्सर इस फल के वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं.
यहां देखें पोस्ट
Did you know?
— Massimo (@Rainmaker1973) December 4, 2023
"Ghost Apples" are a phenomenon happening when freezing rain coats rotting apples before they fall.
When the rotting apple becomes mushy, it falls out of the bottom leaving its icy shell behind.
These ghost apples were spotted in Michigan.
[📸 Andrew Sietsema] pic.twitter.com/WREsxkkQ89
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां पाए जाते हैं ये 'भूतिया सेब' (ghost white apple)
दरअसल, ये दुनिया का एक ऐसा फल है, जिसे कोई खा नहीं सकता. इमेज में देखा जा सकता है कि, ये सेब बिल्कुल कांच की तरह दिखता है, जिसे देखकर हैरानी होना लाजिमी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस पोस्ट को @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है, 'क्या आप जानते हैं? 'भूतिया सेब' एक ऐसा फिनोमिना है, जिसमें बर्फीली बारिश (Freezing Rain) होने पर पेड़ों पर लगे सेबों पर बर्फ जम जाती है और फिर इस बर्फीले खोल को छोड़कर सेब नीचे गिर जाता है. ये भूतिया सेब मिशिगन में देखे गए थे.'
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले साल 2019 में अमेरिकीय राज्य मिशिगन के एक किसान ने इस 'भूतिया सेब' के बारे में जानकारी दी थी. किसान ने अपने बगीचे में बर्फ से बने इन सेब की संरचना को देखा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं