विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2021

कूड़ेदान के बाहर पड़ा था कचरा, देख कौवे ने किया कुछ ऐसा, IFS ऑफिसर बोला- 'उसको भी पता है कि इंसान...' - देखें Video

एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कौए ने जो किया है वो देखकर आपको जरूर प्रेरणा मिलेगी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

कूड़ेदान के बाहर पड़ा था कचरा, देख कौवे ने किया कुछ ऐसा, IFS ऑफिसर बोला- 'उसको भी पता है कि इंसान...' - देखें Video
कूड़ेदान के बाहर पड़ा था कचरा, देख कौवे ने किया कुछ ऐसा

सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिनसे हमें जीवन के लिए प्रेरणा मिलती है. कई बार जानवर भी कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे हमें प्रेरणा मिलती है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कौए ने जो किया है वो देखकर आपको जरूर प्रेरणा मिलेगी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें Video:

इस वीडियो को आईएफएस अफसर सुसांत नंदा ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘यह कौवा जानता है कि इंसानों ने शर्म की भावना खो दी है.'  वीडियो में आप देखेंगे की एक कचरे का डब्बा रखा हुआ है, जिसके बाहर कई जगह कचरा पड़ा नजर आ रहा है. तभी वहां कौआ आता है और वह अपनी चोंच से एक-एक कचरा उठाकर कचरे के डब्बे में डालने लगता है.

इंटरनेट पर यह वीडियो बार-बार देखा जा रहा है. कौए को ऐसा काम करते देख तो हर किसी को यही सीख मिलेगी कि हमें हमेशा अपने चारों तरफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए. इस वीडियो को अबतक 13 हजार बार देखा जा चुका है. लोग कौए की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crow Video, Inspirational Video, Crow Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com