केरल के कोच्चि वॉटर मेट्रो का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ यात्री चलती मेट्रो के अंदर गरबा करते नजर आ रहे हैं. सफर के दौरान अचानक शुरू हुए इस गरबा डांस ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. कुछ लोग इस मनोरंजन को सही बता रहे हैं तो कुछ इसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नियमों और यात्रियों की सुविधा के खिलाफ मान रहे हैं.
सफर के बीच शुरू हुआ गरबा
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इंस्टाग्राम पर by.chrzn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ उन्होंने केप्शन लिखा कि आज फोर्ट कोच्चि जाते समय इस खूबसूरत पल को कैमरे में कैद किया. बोट में सफर कर रहे कुछ यात्री अचानक गरबा करने लगे. गरबा के समय सभी बहुत खुश नजर आ रहे थे और उनके चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही थी.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर अलग-अलग राय दी. कुछ यूजर्स ने कहा कि ये लोग कहीं भी शुरू हो जाते हैं. वही अन्य यूजर ने लिखा, लोगों को जश्न मनाने का पूरा अधिकार है, लेकिन जश्न ऐसे मनाओं जिससे अन्य लोगों को परेशानी ना हो.
कई लोगों ने जताई नाराजगी
वहीं, कई यूजर्स ने इस हरकत को गलत बताया. एक यूजर ने लिखा कि आनंद लेना अच्छी बात है, लेकिन दूसरों को परेशान किए बिना. उन्होंने कहा कि वॉटर मेट्रो या कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट मे नाच-गाने की जगह नहीं है. ऐसे कार्यक्रम किसी खुले मैदान, मरीन ड्राइव या अन्य पब्लिक प्लेस पर किए जा सकते है.
सुरक्षा और नियमों पर भी उठे सवाल
कुछ लोगों ने इस घटना को सुरक्षा के लिहाज से भी गलत बताया. एक यूजर ने इसे सार्वजनिक उपद्रव बताते हुए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की. वहीं कुछ अन्य लोगों का कहना था कि सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों को नियमों का पालन करना चाहिए ताकि किसी को परेशानी न हो.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: सहारा रेगिस्तान में ऊंट की सवारी करते हुए की लैपटॉप पर ज़ूम कॉल, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: भारत और पोलैंड के ऑफिस कल्चर में कितना फर्क? शख्स ने बताया अपना एक्सपीरियंस, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: भारत में लोग नियम क्यों तोड़ते हैं? विदेश से लौटी महिला ने वीडियो शेयर कर बताई ये खास वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं