पहाड़ों और खूबसूरत वादियों का मजा लेने के लिए अक्सर लोग लद्दाख जाया करते हैं, क्योंकि ये भारत के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है, लेकिन कुछ टूरिस्ट ही अपने गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से उस जगह को गंदा करके चले आते हैं. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में भारतीय वन सेवा अधिकारी परवीन कस्वां ने शेयर किया, जिसमें पर्यटक लद्दाख की खूबसूरत झीलों के आसपास धूल उड़ाते हुए फुल स्पीड में अपनी एसयूवी चला रहे हैं और प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो.
यहां देखें वीडियो
This kind of nuisance must be checked. https://t.co/EVINK1qj9Y
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) July 9, 2023
वन सेवा अधिकारी ने लगाई क्लास
ट्विटर पर Mofussil_Medic नाम से बने हैंडल पर लद्दाख का ये वीडियो शेयर किया गया, जिसे हाल ही में भारतीय वन सेवा अधिकारी परवीन कस्वां ने भी अपने टि्वटर हैंडल पर रिट्वीट किया. इसमें लद्दाख के Tso Kar और Tso Moriri Lakes के पास तेज रफ्तार में एसयूवी को चलाता हुआ शख्स नजर आ रहा है और उसकी गाड़ी की तेज रफ्तार से झील के आसपास धूल का बवंडर बन गया. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में भी लिखा गया है कि, 'इस तरह की मूर्खता पर तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए. इन लोगों का नाम लेकर उन्हें शर्मिंदा किया जाना चाहिए और उन पर मामला दर्ज होना चाहिए'.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रकृति की उपेक्षा करना अपराध
सोशल मीडिया पर लद्दाख के लेक के पास गाड़ी चलाते हुए शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है जब इस तरह से कई लोग ऑफरोडिंग करते हुए खूबसूरत लद्दाख को गंदा करते हुए नजर आए हैं. लद्दाख के वीडियो पर कई ट्विटर यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की और लिखा कि, पर्यटकों के लापरवाह व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि, मूर्खता अपने चरम पर है. एक यूजर ने कमेंट किया कि, इन गुंडों को लद्दाख में प्रवेश ही नहीं दिया जाना चाहिए, तो तीसरे यूजर ने लिखा कि, लद्दाख को भूटान की तरह पर्यटकों पर भारी टैक्स लगाना चाहिए और ऐसे अपराधों पर भारी जुर्माना भी लगाना चाहिए. एक ने लिखा कि, प्रकृति की ऐसी उपेक्षा शर्मनाक है.
ये भी देखें- Jet Set Go: रणबीर कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सोनू सूद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं