विज्ञापन

रेस्क्यू के दौरान खतरे में पड़ी फॉरेस्ट गार्ड जान, तेंदुआ पड़ा पीछे और फिर.... देखिए वीडियो

Leopard Attack: वीडियो में देखने को मिलता है कि एक तेंदुआ अचानक एक फॉरेस्ट गार्ड की तरफ छलांग लगाता है, जिसमें गार्ड की जान तक खतरे में पड़ गई थी.

रेस्क्यू के दौरान खतरे में पड़ी फॉरेस्ट गार्ड जान, तेंदुआ पड़ा पीछे और फिर.... देखिए वीडियो
तेंदुआ पड़ा पीछे
Social Media

सोशल मीडिया पर हर रोज कई प्रकार के वीडियो वायरल होते हैं. कुछ वीडियो अच्छे होते हैं, कुछ वीडियो प्रेरणादायक होते हैं और कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो हैरान करने वाला है, क्योंकि इस वीडियो में देखने को मिलता है कि एक तेंदुआ अचानक एक फॉरेस्ट गार्ड की तरफ छलांग लगाता है. इस पल पर फॉरेस्ट गार्ड की मजेदार प्रतिक्रिया देखकर लोग हंसी भी रोक नहीं पा रहे हैं और थोड़े चिंतित भी हैं, क्योंकि छोटी सी गलती से गार्ड के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी.

यह भी पढ़ें:- अब इस राज्य में नहीं दिखेंगे गुटखे के विज्ञापन, महिलाओं ने तंबाकू विरोधी अभियान के तहत बसों से फाड़े विज्ञापन

यह वीडियो Ghar Ke Kalesh नाम के X (Twitter) अकाउंट से शेयर किया गया. पोस्ट के कैप्शन में लिखा “फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने तेंदुए को जाल में फँसा लिया था, लेकिन उसी दौरान तेंदुए ने अचानक फॉरेस्ट गार्ड पर छलांग लगा दी” वीडियो में दिखता है कि एक फॉरेस्ट गार्ड दूर लेटे हुए तेंदुए के पास धीरे‑धीरे जा रहा होता है. अचानक बिना किसी चेतावनी के तेंदुआ उछल कर उसकी ओर दौड़ पड़ता है. तेंदुए की इस अचानक हरकत से गार्ड घबरा जाता है और तेजी से उल्टी दिशा में भागने लगता है. तेंदुआ थोड़ी दूरी पर रुक जाता है और गुर्राता है. हालांकि, पीछे खड़े लोग इस पूरे दृश्य को देखकर हंसने लगते हैं, जबकि गार्ड डर से कांपता हुआ खुद को शांत करने की कोशिश करता है.

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है. कुछ लोग इस मज़ेदार पल पर हंसे, तो कुछ ने जंगली जानवरों के साथ काम करने की खतरनाक स्थितियों की ओर ध्यान दिलाया. कई यूजर्स ने गार्ड के अचानक पीछे मुड़कर भागने पर मजाक किया. एक ने लिखा ड्यूटी के बीच में याद आ गया कि इतने पैसों में यह काम नहीं करना चाहिए.

एक अन्य यूजर ने लिखा यह दिखाता है कि वाइल्डलाइफ ऑपरेशन्स कितने जोखिम भरे होते हैं. सही ट्रेनिंग और सुरक्षा उपकरण बहुत जरूरी हैं. दृश्य का मजेदार अवलोकन. एक और यूजर ने मजाकिया तरीके से लिखा कि देखो, एक आवारा कुत्ता भी इंसानों के साथ खड़ा होकर मजे से देख रहा है.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

लेखक के बारे में
img
नवीन  प्रजापत‍ि
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leopard Attack, Leopard Attack Video, Zara Hatke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com