Food Blogger Shared Video Of Maggi Dosa: आज कल फूड्स के साथ जमकर एक्सपेरिमेंट्स हो रहे हैं. कोई गुलाब जामुन डाल कर चाय बना रहा है, तो कोई मैंगो मैगी. वहीं अब एक फूड ब्लॉगर ने मैगी डोसा बनाने की रेसिपी शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है. तन्वी गोर नाम की एक ब्लॉगर ने एक अनोखा मैगी डोसा बनाया है, जिसमें वह मैगी को पीस कर डोसा तैयार करती हैं.
यहां देखें पोस्ट
इस वीडियो को मूल रूप से तन्वी गोर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @golus_kitchen_by_tanvigor पर शेयर किया था. फिर, फेमस कॉमेडियन विविध ने वीडियो पर एक रील शेयर की, जो वायरल हो रही है. बहुत ही कम समय में 226k से अधिक व्यूज और 38k लाइक्स इस पर आ चुके हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि, कैसे ब्लॉगर ने सूजी को मैगी नूडल्स के साथ मिलाकर डोसा बैटर बनाया. पहले कच्चे मैगी नूडल्स का महीन पाउडर बनाकर उसका बैटर तैयार किया जाता है. इसके बाद तवे पर इस बैटर को फैला कर उस पर मैगी मसाला छिड़क कर इसे तैयार कर लिया जाता है और फिर इसे प्लेट में डाल कर सर्व करते हुए दिखाया जाता है. कॉमेडियन ने अपनी फनी स्टाइल में वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है.
लोग बोले- कहा से आता है ऐसा आइडिया
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के शेयर होने के बाद इस पर मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सभी डोसा लवर्स रो रहे हैं, क्योंकि कोई इस डोसा को खत्म कर रहा है.' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'लोग डोसा के साथ खेल रहे हैं और अपने अविष्कारों से लोगों को परेशान कर रहे हैं.' जबकि एक अन्य ने लिखा, 'मुझे समझ नहीं आता लोग ऐसे कॉम्बिनेशन्स कहा से लाते हैं.'
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास?
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का जयह भी देखें- Farhan Akhtar और पत्नी Shibani Dandekar काले रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते आए नजर
पूरी स्टोरी पढ़ेंNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Maggi Dosa Video, Maggi Dosa, मैगी डोसा, Maggi Dosa Invention









