ऐसे कई कारण हैं जिनसे किसी को काम में देरी हो सकती है. लेकिन फ्लोरिडा (Florida) के एस्टेरो पार्क (Estero Parc) में एक इमारत की लिफ्ट में लोग इसलिए फंसे रहे, क्योंकि लिफ्ट के बाहर एक मगरमच्छ लेटा हुआ था. मगरमच्छ काफी छोटा था, लेकिन उसने लोगों में डर पैदा कर दिया था. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को बुलाया गया.
ली काउंटी शेरिफ कार्यालय के आधिकारिक पेज ने फेसबुक पर यह फोटो पोस्ट की है. फोटो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ लिफ्ट के पास लेटा हुआ है. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'साउथ डिस्ट्रिक्ट डिपो के हर्नान्डेज़ और ओ'लेरी ने एलेरो पार्को में एक लिफ्ट में लोग फंसे हुए थे. लिफ्ट के दरवाजे पर लेटे मगरमच्छ के कारण वो बाहर नहीं आ सकते थे. ऐसे में हमें बुलाया गया.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
विभाग ने आगे कहा, 'अधिकारी समय पर पहुंचे और मगरमच्छ को हटा लिया गया. जिसके बाद ही लोग लिफ्ट से बाहर निकल पाए.'
इस तस्वीर को उन्होंने 4 अगस्त को शेयर किया था, जिसके अब तक 500 से ज्यादा शेयर्स हो चुके हैं. साथ ही हजार से ज्यादा लाइक्स और 200 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, यह कितना छोटा मगरमच्छ है.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे यकीन है, लिफ्ट के अंदर जो घबरा रहे हैं, उनसे ज्यादा घबराया हुआ मगरमच्छ होगा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं