विज्ञापन

इकोनॉमी के पैसे से फर्स्ट क्लास में कर सकते हैं सफर...एयर होस्टेस ने बताई ट्रिक

फ्लाइट में मुफ्त में फर्स्ट क्लास अपग्रेड पाने के लिए लोग तमाम बहाने बनाते हैं. कई बार लोगों को हवाई यात्रा के दौरान इकोनॉमी के पैसे में फर्स्ट में सफर करने का मौका मिल जाता है. यह अपग्रेड कैसे मिल सकता है, इसे लेकर एक एयर होस्टेल ने सोशल मीडिया पर एक ट्रिक बताई है.

इकोनॉमी के पैसे से फर्स्ट क्लास में कर सकते हैं सफर...एयर होस्टेस ने बताई ट्रिक
इकोनॉमी के टिकट पर फर्स्ट क्लास का मजा! जानिए क्या है इस वायरल ट्रिक

Free First Class Upgrade Flight:  फ्लाइट में सफर करने वाले ज्यादातर यात्रियों का सपना होता है कि, एक बार उन्हें फर्स्ट क्लास या बिजनेस क्लास में सफर करने का मौका मिल जाए. कई लोग तो सोचते हैं कि इकोनॉमी से फर्स्ट में अपग्रेड पाने के लिए एयर होस्टेस से रिक्वेस्ट कर के अपना काम बना सकते हैं, या फिर ज्यादा पैसे देने के अलावा कोई बहाना मारकर भी उन्हें अपग्रेड मिल सकता है, लेकिन सच तो ये है कि इन तरीकों से कोई फायदा नहीं होता. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक एयर होस्टेस ने गजब का तरीका बताया है.

ये भी पढ़ें:-डस्टबिन था फुल...तो बगल में फेंक दिया कचरा, प्रशासन ने शख्स पर ठोक दिया 1 लाख का जुर्माना!

बोर्डिंग से घंटों पहले तय होता है अपग्रेड (Upgrade Decided Hours Before Boarding)

हवाई सफर के दौरान अक्सर लोगों के मन में ये ख्याल आता है कि, कुछ ऐसा हो जाए कि उनकी इकोनॉमी क्लास की टिकट मैजिक से फर्स्ट क्लास में बदल जाए. लोगों को लगता है कि, फ्लाइट अटेंडेंट के मक्खन लगाने या फिर कोई इमोशनल ड्रामा करने से काम बन जाएगा, लेकिन सच तो ये है कि केबिन क्रू के पास पहुंचने से पहले ही सब तय हो चुका होता है. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 साल से फ्लाइट अटेंडेंट बारबरा बैसिलिएरी (Barbara Bacilieri) ने इसके पीछे का सही तरीका बताया है. अटेंडेंट बारबरा के मुताबिक, एयरलाइंस कभी भी ऑन-द-स्पॉट बहानों के चक्कर में नहीं पड़तीं. बोर्डिंग शुरू होने से कई घंटे पहले ही कंप्यूटर सिस्टम और एयरलाइन की प्रायोरिटी लिस्ट के हिसाब से तय हो जाता है कि, किसे ऊपर की क्लास में भेजना है. ऐसे में उन पैसेंजर्स को पहले मौका मिलता है, जो लगातार एयरलाइन से उड़ान भरते रहे हों.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

ये भी पढ़ें:-ऑफिस खत्म होने के बाद भी घर नहीं जा पाए कर्मचारी! बैंक मैनेजर ने मेन गेट पर जड़ा ताला, VIDEO देख खौल उठेगा खून

काम आ सकते हैं ये स्मार्ट तरीके (Smart Tips That Actually Work)

अटेंडेंट बारबरा का कहना है कि, अगर आप इकोनॉमी से फर्स्ट में अपग्रेड पाने के लिए अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें, जैसे- सबसे पहले ऑनलाइन चेक-इन खुलते ही प्रोसेस पूरी कर लें. इसके अलावा परिवार के साथ सफर करने वालों की तुलना में सिंगल पैसेंजर के चांस ज्यादा होते हैं, क्योंकि एक सीट एडजस्ट करना आसान होता है. आपके साफ- सुथरे और सलीकेदार कपड़े भी आपका काम बना सकते हैं. कुछ समय पहले जर्मनी की फिटनेस इन्फ्लुएंसर एड्डा एलिसा ने दावा किया था कि, उन्हें उनके कपड़ों की वजह से लुफ्थांसा की फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया था. 

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flight, Flight Attendant, Tips, Airline Travel Hacks, First Class Seat In Plane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com