आजकल कम उम्र में बाल झड़ने और गंजेपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है. इसकी वजह सिर्फ जेनेटिक्स नहीं, बल्कि रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें भी हैं. खासकर बाल धोते और उनकी देखभाल करते समय की गई छोटी-छोटी गलतियां बालों की जड़ों को कमजोर कर देती हैं. अगर समय रहते इन्हें सुधारा जाए तो हेयर फॉल को काफी हद तक रोका जा सकता है.
गर्म पानी से बाल धोना पड़ सकता है भारी
कई लड़के नहाते समय गर्म पानी से बाल धोते हैं. इससे स्कैल्प का प्राकृतिक तेल कम हो जाता है, जिससे बाल रूखे और कमजोर होकर तेजी से टूटने लगते हैं. बालों के लिए सामान्य या हल्का गुनगुना पानी बेहतर माना जाता है.
खानपान की लापरवाही भी बड़ी वजह
बालों को मजबूत रखने के लिए शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, आयरन और विटामिन की जरूरत होती है. जंक फूड, खाना छोड़ना या अनियमित डाइट बालों की जड़ों को कमजोर बना सकती है.
यह भी पढ़ें: Dark Skin Tone पर किस कलर की Nail Paint अच्छी लगती है? स्टाइलिंग एक्सपर्ट ने बताया हाथ दिखेंगे और सुंदर
हेयर ऑयलिंग को न करें नजरअंदाज
कई लड़के बालों में तेल लगाने से बचते हैं. सप्ताह में एक-दो बार हल्की तेल मालिश करने से स्कैल्प को पोषण मिलता है और बाल मजबूत बने रहते हैं.
शराब और धूम्रपान से बढ़ सकता है हेयर फॉल
धूम्रपान और शराब में मौजूद हानिकारक तत्व शरीर के साथ-साथ बालों की सेहत पर भी असर डालते हैं. इससे बाल समय से पहले कमजोर और सफेद हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: दिन में सोना अच्छा होता है या बुरा? जानें कितनी देर सोने पर कैसा असर होगा
हेयर ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल बन सकता है नुकसानदायक
रोजाना हॉट ड्रायर या अन्य हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल बालों को डैमेज कर सकता है. यदि इनका उपयोग करना पड़े तो हीट प्रोटेक्शन और सही हेयर केयर रूटीन अपनाना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बाल लंबे, घने और काले चाहिए, नहाने से 1 घंटा पहले दही में ये 3 चीज मिलाकर लगा लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं