
मछलियों को लगी थी भूख, तो बत्तख ने चोंच में भरकर ऐसे खिलाया उन्हें खाना, IAS बोला- ‘बांटकर खाना ही प्यार है’
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो निश्चित रूप से आप सभी के दिलों को जीत लेगा. इस वीडियो में एक बत्तख, मछलियों को खाना खिलाते हुए नजर आ रही है. वह जिस तरह से मछलियों को खाना खिला रही है, उसे देखकर सभी का दिल खुश हो गया है. लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें
महिला ने कार से उतरकर बत्तख और उसके बच्चों को कुछ इस तरह पार कराई सड़क, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
फार्म हाउस में बत्तखों के झुंड को देख रह नहीं पाए धर्मेंद्र, गाड़ी लेकर यूं किया पीछा- देखें Video
नदी किनारे तैर रही थी बत्तख, तभी आ गया शेर और पंजे से छूकर करने लगा उसे प्यार, वीडियो ने जीता लोगों का दिल- देखें Video
इस वीडियो को आईएएस अफसर अवनीश शरण ने शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘शेयरिंग इज केयरिंग.' 30 सेकेंड के इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि कैसे कुछ मछलियां पानी में इकट्ठी हैं और बत्तख अपनी चोंच में दाने भरकर उनके मुंह में डाल रही है. यह वीडियो देखने में काफी सुंदर है.
देखें Video:
Sharing is Caring.❤️ pic.twitter.com/p8ORVIGfHd
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) February 28, 2021
इस वीडियो को अबतक 86 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और ढेरों कमेंट्स भी कर रहे हैं. लोग इस वीडियो को देखने के बाद इसे मानवता के लिए मिसाल बता रहे हैं.










