विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2021

किंग कोबरा और बिल्ली रानी में हुई लड़ाई, लोगों ने कहा- ये तो जबर्दस्त फाइट है भाई!

सांप को देखकर कोई भी इंसान या जानवर डर जाता है. सभी लोग चाहते हैं कि सांप से जितनी दूरी बनी रहे उतना ही ठीक रहेगा. सोशल मीडिया पर किंग कोबरा का एक वीडियो बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है.

किंग कोबरा और बिल्ली रानी में हुई लड़ाई, लोगों ने कहा- ये तो जबर्दस्त फाइट है भाई!
बिल्ली और सांप की जबर्दस्त फाइट
बिल्ली और सांप की जबर्दस्त फाइट

सांप को देखकर कोई भी इंसान या जानवर डर जाता है. सभी लोग चाहते हैं कि सांप से जितनी दूरी बनी रहे उतना ही ठीक रहेगा. सोशल मीडिया पर किंग कोबरा का एक वीडियो बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में किंग कोबरा बिल्ली को डंसने की कोशिश कर रहा था, मगर बिल्ली मौसी पहले से तैयार बैठी थी. दोनों के बीच में काफी नोंकझोक देखने को मिला. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर लोटपोट हो रहे हैं.

आप भी इस वीडियो को देखें


वीडियो में आप देख रहे होंगे कि एक काले रंग का किंग कोबरा शिकार के चक्कर में बिल्ली पर हमला कर देता है. लेकिन बिल्ली कोबरा से डरती नहीं है. उसका मुकाबला करती है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बिल्ली सांप को बिना डरे भगा देती है. सांप को बिल्ली से इतना डर लगता है कि वो मैदान छोड़कर भाग जाता है.

इस फनी वीडियो को वन अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. अबतक 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा. 1.3 हज़ार लोगों ने इस फनी वीडियो को लाइक भी किया है. वहीं 200 लोगों ने इसे रिट्वीट किया. इस वीडियो पर कई फनी कमेंट्स भी आ रहे हैं. @Shruti92774455 नाम के ट्विटर यूज़र ने कहा है कि बिल्ली को मरने के लिए छोड़ दिया गया था, ऐसे में अपने बचाव के लिए बिल्ली ने कोबरा को भगा दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
King Cobra, Cat, Funny Fight, Video Viral, IFS Susant Nanda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com