विज्ञापन

ड्यूटी के बीच बस में पढ़ाई करती दिखी महिला कंडक्टर, लोगों को प्रेरित कर रहा Video, यूजर्स बोले- लगन हो तो ऐसी!

बेंगलुरु की एक महिला बस कंडक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ड्यूटी के बीच ब्रेक में पढ़ाई करती नजर आ रही हैं. उनकी लगन और मेहनत ने सोशल मीडिया पर हजारों लोगों को प्रेरित किया.

ड्यूटी के बीच बस में पढ़ाई करती दिखी महिला कंडक्टर, लोगों को प्रेरित कर रहा Video, यूजर्स बोले- लगन हो तो ऐसी!
ड्यूटी के बीच पढ़ाई करती दिखी महिला बस कंडक्टर

Female Bus Conductor viral video: कड़ी मेहनत, लंबी ड्यूटी और थकान भरे दिन के बावजूद अगर कोई अपने सपनों के लिए समय निकालता है, तो वह कई लोगों के लिए प्रेरणा बन जाता है. बेंगलुरु की एक महिला बस कंडक्टर का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ड्यूटी के बीच अपने ब्रेक में पढ़ाई करती नजर आ रही हैं.

थकान के बीच भी नहीं छोड़ी पढ़ाई

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर वर्षिणी ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि ऑफिस से लौटते समय उनकी नजर बस के अंदर एक महिला कंडक्टर पर पड़ी, जो यूनिफॉर्म में ही अपने ब्रेक के दौरान किताब पढ़ रही थीं. शोर-शराबे और व्यस्त माहौल के बीच वह पूरी एकाग्रता के साथ पन्ने पलटती नजर आईं. वर्षिणी ने उनकी प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए वीडियो में उनका चेहरा नहीं दिखाया.

देखें Video:

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कि वह खुद ऑफिस से काफी थकी हुई थीं, लेकिन महिला को पढ़ते देख उन्हें प्रेरणा मिली. उन्होंने कहा, अगर वह ड्यूटी के बीच और थकान के बावजूद पढ़ाई कर सकती हैं, तो हम सभी भी अपने सपनों के लिए समय निकाल सकते हैं.

लोगों को मिला प्रेरणा का संदेश

यह वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने इसे मेहनत और आत्मअनुशासन का बेहतरीन उदाहरण बताया. लोगों ने कहा, कि यह क्लिप याद दिलाती है कि बिजी रूटीन या थकान सीखने की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए. कई लोगों ने वर्षिणी का धन्यवाद भी किया, क्योंकि उन्होंने एक ऐसा पल शेयर किया जो शायद आम तौर पर अनदेखा रह जाता.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 8 साल में 2.6 लाख रुपये से 85 लाख रु पहुंची सैलरी! 5 बार बदली जॉब, वायरल हो रही करियर ग्रोथ की कहानी

हर दीवाली कर्मचारियों को कार और फ्लैट बांटते हैं ये कारोबारी, जानिए कौन हैं सूरत के ‘डायमंड किंग'

टीचर की नौकरी छोड़ शुरू किया ताबूत का बिजनेस, अब सालाना कमा रही है 50 करोड़ रुपये से ज्यादा

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Bus Conductor Viral Video, Inspirational Story, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com