Job Switching Strategy: एक भारतीय प्रोफेशनल की करियर ग्रोथ की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा वायरल हो रही है. 8 साल में 5 बार नौकरी बदलकर उसकी सैलरी 2.6 लाख रुपये प्रति वर्ष से बढ़कर 85 लाख रुपये प्रति वर्ष तक पहुंच गई. इस यात्रा ने करियर ग्रोथ, स्किल डेवलपमेंट और स्मार्ट जॉब स्विचिंग को लेकर नई बहस छेड़ दी है. यह कहानी एक्स पर गौरव तिवारी ने शेयर की है. उन्होंने बताया कि उनके भाई के एक सीनियर ने अपने करियर की शुरुआत 2.6 LPA से की थी.
उनकी करियर ग्रोथ इस तरह आगे बढ़ी:
: 2.6 रु - 3.4 रुपये LPA (लगभग 16 महीने, बेसिक अनुभव हासिल)
: जॉब स्विच - 7.2 रु LPA (प्रोडक्ट रोल, बेहतर टीम और मजबूत कोडिंग स्टैंडर्ड)
: जॉब स्विच - 15.5 रु LPA (एंड-टू-एंड प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी)
: जॉब स्विच - 30 रु LPA (स्केल और प्रोडक्शन चुनौतियों को संभाला)
: जॉब स्विच - 48 रु LPA (डिजाइन डिस्कशन, जूनियर्स को मेंटर करना)
: जॉब स्विच - 85 रु LPA (यूएस की रिमोट नौकरी, बेस सैलरी + परफॉर्मेंस बोनस)
कुल मिलाकर 8 साल में 5 जॉब स्विच के साथ यह बड़ी सैलरी ग्रोथ हासिल हुई.
My brother once shared a story about his senior.
— Gaurav Tiwari (@Gaurav_7887) February 15, 2026
He began his career at ₹2.6 LPA as a fresher.
Here's how his journey unfolded:
• ₹2.6 → ₹3.4 LPA
(Stayed ~16 months, gained solid experience but growth plateaued)
• Switched → ₹7.2 LPA
(Moved into a product role, better…
इंटरनेट पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस पोस्ट को 42,000 से ज्यादा व्यूज मिले और लोगों ने इस पर अलग-अलग राय दी. कुछ यूजर्स ने चेतावनी दी कि बार-बार नौकरी बदलना हमेशा सुरक्षित रणनीति नहीं होती. एक यूजर ने लिखा, कि हर सैलरी जंप के साथ नई जिम्मेदारियां भी बढ़ीं, जो असली ग्रोथ की वजह है. एक कमेंट में कहा गया कि सिर्फ अनुभव नहीं, बल्कि ओनरशिप और स्किल अपग्रेड ही आय बढ़ाने में मदद करते हैं. कुछ लोगों ने इसे मार्केट वैल्यू को समझने और समय-समय पर खुद को बेहतर साबित करने का उदाहरण बताया.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: हर दीवाली कर्मचारियों को कार और फ्लैट बांटते हैं ये कारोबारी, जानिए कौन हैं सूरत के ‘डायमंड किंग'
टीचर की नौकरी छोड़ शुरू किया ताबूत का बिजनेस, अब सालाना कमा रही है 50 करोड़ रुपये से ज्यादा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं