बरेली:
पिता के दोबारा सेहरा बांधने की हसरत उस समय धरी की धरी रह गई जब उसके बेटे ने उस महिला से शादी कर ली, जिससे वह शादी करने के सपने संजोए बैठे था।
पुलिस ने बताया जिले के कैंट थाने के बडआपुर निवासी 50 वर्षीय छोटेलाल की पहली बीबी की मौत हो चुकी है, उनका बेटा बबलू 25 वर्ष का है। कुछ समय पहले काम की तलाश में उत्तराखंड के मसूरी गया था, जहां उसकी मुलाकात 33 वर्षीय विधवा सुनीता से हुई और दोनों में प्यार हो गया।
बाद में वह सुनीता को अपने घर ले आया और दोनों ने चुपचाप शादी कर ली। लेकिन उनका पिता छोटेलाल भी सुनीता से शादी की हसरत दिल में लिए बैठा था। छोटलाल ने महिला पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए उसका गला दबाने की कोशिश भी की, जिसके बाद घर लड़ाई का मैदान बन गया और महिला ने पुलिस में छोटेलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।
बरेली के एसएसपी सत्यवीर सिंह ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Father Marriage, Son, Second Marriage, पिता की शादी, बेटा, दुसरी शादी