विज्ञापन

300 करोड़ी फिल्म देने के बाद साउथ के सिंघम की सिनेमाघरों में वापसी, 18 साल बाद इस फिल्म में रोमांटिक अंदाज देख गदगद हुए सूर्या के फैंस

Vishwanath and Sons Review: 14 अगस्त को साउथ के सिंघम सूर्या की करुप्पू के बाद लेटेस्ट फिल्म विश्वनाथ एंड सन्स रिलीज हुई है, जिसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू फैंस ने दिया है.  

300 करोड़ी फिल्म देने के बाद साउथ के सिंघम की सिनेमाघरों में वापसी, 18 साल बाद इस फिल्म में रोमांटिक अंदाज देख गदगद हुए सूर्या के फैंस
Vishwanath and Sons First Day First Show Review: सूर्या की विश्वनाथ एंड सन्स रिव्यू 
नई दिल्ली:

Vishwanath and Sons Review In Hindi: साउथ के सिंघम के नाम से मशहूर एक्टर सूर्या अपनी नई फिल्म विश्वनाथ एंड सन्स के साथ सिनेमाघरों में लौटे हैं. खास बात यह है कि उनकी पिछली फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हासिल की थी. जबकि अब वह विश्वनाथ एंड सन्स के साथ रोमांटिक फिल्म के साथ लौटे हैं. खास बात यह है कि विश्वनाथ एंड सन्स के साथ 18 साल बाद वह रोमांटिक जॉनर से वापसी कर रहे हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस ने विश्वनाथ एंड सन्स का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद एक्स (पहले ट्विटर) पर रिव्यू दे दिया है. 

क्रिस्टोफर कनगराज ने की फिल्म की तारीफ

रिव्यूअर क्रिस्टोफर कनगराज ने #VishwanathAndSons के फर्स्ट हाफ का रिव्यू देते हुए लिखा, कहानी अच्छी है. शुरुआत थोड़ी धीमी और अजीब  थी, लेकिन फिर कहानी ने रफ्तार पकड़ी और इंटरवल तक दिलचस्प बनी रही. सूर्या का चार्मिंग अंदाज और मामी-राधिका की जोड़ी मजेदार है. हॉस्पिटल वाला सीन, ट्रिप की कॉमेडी और होटल की लड़ाई इसके खास हिस्से हैं. इंटरवल का रेट्रो ट्रैक पक्का मजेदार है. अब तक, यह फिल्म सिंपल और खूबसूरत रही है!!

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के पसंदीदा गीतों में शुमार है वीर रस का ये गाना, 65 साल पहले निरूपा रॉय ने भरा ऐसा जोश, आज भी नहीं पड़ा फीका

अन्य यूजर ने दी इतनी रेटिंग

दूसरे एक्स यूजर ने विश्वनाथ एंड सन्स के हाइलाइट देते हुए फिल्म को 3.5 रेटिंग देते हुए लिखा,#Suriya ने संजय विश्वनाथ के रोल में जान डाल दी. यह 'गजनी' के उनके आइकॉनिक रोल संजय रामास्वामी के बराबर है, बल्कि उससे भी बेहतर है. पहले हाफ में सूर्या, राधिका और ममिता बैजू के बीच परिवार के नैचुरल इमोशन्स दिखाए गए हैं. ममिता बैजू फिल्म की एक बड़ी खासियत हैं. वह फ्रेश और एनर्जेटिक लगती हैं और रोल में एकदम फिट बैठती हैं. फिल्म का दूसरा हाफ अच्छे इमोशन्स और परिवार की भावनाओं से भरा है, जो हमें 'अला वैकुंठपुरमलो', 'अत्तरिन्तिकी दारेदी', 'बोम्मरिल्लू' और 'मिस्टर परफेक्ट' जैसी क्लासिक फिल्मों की याद दिलाता है. #VenkyAtluri ने VAS में इन इमोशन्स को एक नया और फ्रेश अंदाज दिया है. 

आगे उन्होंने लिखा, 'लकी भास्कर' के बाद, वेंकी अटुलुरी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह मजबूत इमोशन्स वाली कहानियों को बखूबी संभाल सकते हैं. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उनका स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स हैं. दिल को छू लेने वाला इमोशनल फैमिली ड्रामा, जो आपको पूरी तरह से बांधे रखता है. परिवार के साथ जरूर देखें. 

18 साल बाद रोमांस करते हुए नजर आए सूर्या

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि गौतम वासुदेव मेनन के साथ 'काखा काखा', ए.आर. रहमान के संगीत और ज्योतिका के साथ 'सिल्लनू ओरु काधल', और फिर मेनन के साथ ही हैरिस जयराज के संगीत वाली 'वारनम आयिरम' जैसी फिल्मों ने सूर्या को एक्शन स्टार के रूप में पहचान दिलाई. जबकि 'मुंबे वा' और 'न्यूयॉर्क नगरम' जैसे गाने और'सिल्लनू ओरु काधल'फिल्म ने उनकी रियल और रील लाइफ स्टोरी को जोड़ा. हालांकि इसके बाद रोमांटिक फिल्मों से शिफ्ट होकर सूर्या ने सिंघम फ्रेंचायजी से फैंस के दिलों में अपनी खास बनाई. इसके अलावा वह थ्रिलर और सीरियस फिल्मों के लिए जाने जाने लगे. लेकिन अब वह विश्वनाथ एंड सन्स के साथ रोमांस की दुनिया में लौटे हैं. 

विश्वनाथ एंड सन्स की कहानी 

14 अगस्त को वेंकी अतलूरी के निर्देशन में बनीं विश्वनाथ एंड सन्स में सूर्या ने संजय विश्वनाथ का किरदार निभाया है, जो ओलंपिक लेवल इंटरनेशनल पिस्टल शूटर है. वहीं अपनी मां की जिम्मेदारी उठा रहा है, जिन्होंने उसे स्पोर्ट्स की तरफ यंग उम्र में सपोर्ट किया. संजय एक सिंगल पिता है, जिसकी जिंदगी तब टर्न लेती है जब उसके बेटे को बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरुरत पड़ती है. इसके बाद उसकी जिंदगी में 20 साल केयरफ्री लड़की मैडी आती है, जिसका किरदार ममिता बैजू ने निभाया है. 

ये भी पढ़ें- मिथुन चक्रवर्ती का 33 साल पुराना रोमांटिक गाना, सावन के मौसम को बनाता है खुशनुमा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suriya, Vishwanath And Sons, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com