विज्ञापन

शादी से पहले बेटी को ऐसा सम्मान! पिता ने माथे से लगाए बेटी के पैरों के निशान, भावुक कर देगा ये अनोखा Video

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस भावुक वीडियो में एक पिता अपनी बेटी को शादी से पहले अनोखे तरीके से सम्मान देता नजर आता है. हाथ-पैर की छाप को माथे से लगाने और गले लगकर रोने वाला यह पल सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है.

शादी से पहले बेटी को ऐसा सम्मान! पिता ने माथे से लगाए बेटी के पैरों के निशान, भावुक कर देगा ये अनोखा Video
विदाई से पहले पिता ने माथे से लगाए बेटी के पैरों के निशान, वीडियो देख रो पड़े लोग

बेटी की शादी हर परिवार के लिए एक बेहद भावुक पल होता है. यह खुशी और दुख का मिला-जुला एहसास होता है, जहां एक तरफ नई शुरुआत की खुशी होती है, तो दूसरी तरफ बेटी के घर से जाने का दर्द. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता अपनी बेटी को विदाई से पहले अनोखे और भावुक अंदाज़ में सम्मान देता नजर आ रहा है. इस वीडियो ने लाखों लोगों की आंखें नम कर दी हैं.

पिता ने बेटी को दिया खास सम्मान

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के सभी लोग मौजूद हैं और शादी होने वाली बेटी सोफे पर बैठी है. उसके पिता उसके सामने ज़मीन पर बैठते हैं और एक थाली में रोली (लाल रंग) लेकर आते हैं. वह बेटी से कहते हैं कि वह अपने पैर उस रोली में रखे और फिर सफेद कपड़े पर अपने पैरों के निशान बनाए. इसके बाद बेटी के हाथों की छाप भी उसी कपड़े पर ली जाती है. सबसे भावुक पल तब आता है जब पिता बेटी के हाथ और पैरों की इन छापों को अपने माथे से लगाते हैं. यह नज़ारा वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर देता है.

देखें Video:

गले लगकर रो पड़ी बेटी, परिवार भी हुआ इमोशनल

इसके बाद बेटी अपने पिता को एक फूल देती है और दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं. इस दौरान बेटी खुद को संभाल नहीं पाती और रोने लगती है. फिर घर के बाकी सदस्य भी एक-एक करके बेटी को गले लगाते हैं. माहौल इतना भावुक हो जाता है कि हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं. वीडियो में आगे यह भी दिखता है कि पिता अपनी बेटी के ऊपर से पैसे वारते हैं, जो भारतीय परंपरा में आशीर्वाद और नजर उतारने का प्रतीक माना जाता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस दिल छू लेने वाले वीडियो को Anjali Arora ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा, कि हर बेटी को ऐसा पिता मिले, तो कुछ ने कहा, कि ये वीडियो दिल को छू गया.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: विदेश जाकर बना ‘पैसों की मशीन'? ऑस्ट्रेलिया गए शख्स की 1 दिन की कमाई सुन दंग रह गए लोग

खुद खेल नहीं सकती, फिर भी मुस्कुराती रही… इस बच्ची ने सिखाया खुशी का असली मतलब, Video देख भर आएंगी आंखें

कंपनी ने बनाए ऐसे नियम कि 17 लाख की नौकरी छोड़ने पर मजबूर हुआ शख्स, वायरल पोस्ट पर छिड़ी बहस

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video Daughter Farewell, Emotional Father Daughter Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com