विज्ञापन

भीषण आंधी में हाइवे पर फंसी थी फैमिली, एक कार आकर रुकी...और वायरल हो गया वीडियो

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि एक बाइक सवार फैमिली धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के कारण हाईवे पर फंस जाता है. तभी एक कार ड्राइवर नेकदिली दिखाता है और उनको अपनी कार में बैठा लेता है. ये वीडियो इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रहा है.

भीषण आंधी में हाइवे पर फंसी थी फैमिली, एक कार आकर रुकी...और वायरल हो गया वीडियो
कार ड्राइवर ने की हाईवे पर फंसी फैमिली की मदद
Instagram/ @digi__india__

सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर हमें ऐसी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलते हैं जो इंसानियत पर हमारे भरोसे को और भी मजबूत कर देते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक सवार परिवार तेज आंधी-तूफान के बीच हाईवे पर बेबस नजर आया. चारों ओर उड़ती धूल और खतरनाक हवाओं ने सफर को खौफनाक बना दिया था, लेकिन तभी एक कार ड्राइवर ने उनकी मदद की और हाईवे पर ही महिला उसके छोटे से बच्चे को कार में बैठा लिया. शख्स की नेकदिली का वीडियो अब इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रहा है. 

कार चालक ने यूं की मदद

वायरल वीडियो में दिखता है कि हाइवे पर अचानक तेज आंधी और धूलभरी हवाएं चलने लगीं, जिससे एक बाइक सवार अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ मुश्किल में फंस गया. मौसम इतना खराब हो गया कि उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए सड़क किनारे रुकना पड़ा. तभी वहां से गुजर रहे एक कार चालक ने उनकी परेशानी देखी. उसने इंसानियत दिखाते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और मदद की. उसने महिला और बच्चे को अपनी कार में बैठाया और उन्हें सुरक्षित जगह तक पहुंचाया. कार चालक की मदद और नेकदिली ने लोगों का दिल छू लिया है.

आप भी देखिए ये वीडियो

'बहुत अच्छा काम किया भाई'

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @digi__india__ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर अभी तक 1.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 99 हजार से 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में सोशल मीडिया यूजर्स कार ड्राइवर की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा काम किया भाई', दूसरे यूजर ने लिखा 'यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि कुछ इंसानों में अभी भी इंसानियत जिंदा है', एक अन्य यूजर ने लिखा 'बहुच बढ़िया किया भाईसाहब'. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इमोजी के जरिए भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

यह भी पढ़ें: '2 जून की रोटी' पर सोशल मीडिया पर छाए मजेदार मीम्स, जानिए आखिर क्या है इस कहावत का असली मतलब

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com