विज्ञापन
This Article is From May 18, 2017

परिवार ने जिस पालतू बिल्ली को मरा समझ लिया था उसे कुत्ते ने ढूंढ निकाला

सब लोग यह जानकर हैरान रह गए कि यह कोई और नहीं उनकी रिंगर थी जिसे वह मरा समझ रहे थे. हालांकि रिंगर अब तक काफी कमजोर हो चुकी थी. 

परिवार ने जिस पालतू बिल्ली को मरा समझ लिया था उसे कुत्ते ने ढूंढ निकाला
  • 2 महीने पहले आग की घटना के बाद बिल्ली दोबारा नहीं मिली
  • परिवार के लोगों ने सोचा कि उसकी मौत हो गई
  • वह घर की पालतू बिल्ली है
नई दिल्ली:

आपने कुत्ता-बिल्ली के बीच लड़ाई की बात जरूर सुनी होगी लेकिन अमेरिका के मिशिगन में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल हुआ यह था कि दो महीने पहले एक घर में एक आगजनी की घटना के बाद परिवार के लोगों ने मान लिया था कि उनकी पालतू बिल्ली रिंगर की इसमें मौत हो गई है. लेकिन दो महीने बाद उस बिल्ली को पालूत कुत्ते क्लो ने एक गढ्ढे से ढूढ निकाला. इस परिवार की सदस्य क्रिस्टीना  ने फेसबुक पर बताया कि आग की घटना के बाद पूरा घर बर्बाद हो गया था. एक दिन पूरा परिवार दोबार इस घर को देखने आता है तो क्लो अचानक से गढ्ढे की खुदाई करने लगता है.  अचानक गढ्ढे के अंदर से म्याउं की आवाज आने लगती है.

उन लोगों ने वहां से एक बिल्ली को निकाला. सब लोग यह जानकर हैरान रह गए कि यह कोई और नहीं उनकी रिंगर थी जिसे वह मरा समझ रहे थे. हालांकि रिंगर अब तक काफी कमजोर हो चुकी थी.क्रिस्टीना ने लिखा ' यह बिल्ली काफी चमत्कार है. यह यहां पर बिना पानी और खाने के दो महीने से थी और क्लो ने इसे एक गढ्ढे से ढूढ निकाला. रिंगर का वजन आधा रह गया है. लेकिन अब उम्मीद है यह छोटी फाइटर जल्दी ही फिर से वैसी हो जाएगी.  क्लो अब होरो हो गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Cat, Dog, Story Of Cat And Dog, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com