विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

छुट्टी के दौरान लाइव लोकेशन मांगता है Boss, परेशान होकर महिला कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Boss asks for live location: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला कर्मचारी ने अपने बॉस की अजीबोगरीब डिमांड को उजागर किया है, जिसके बारे में जानने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है.

छुट्टी के दौरान लाइव लोकेशन मांगता है Boss, परेशान होकर महिला कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
बॉस या जासूस? बॉस की लाइव लोकेशन वाली शर्त ने उड़ाए सोशल मीडिया यूजर्स के होश

Boss Asks For Live Location During Leave: कर्मचारी छुट्टी पर हों, तो आराम करना और खुद के लिए समय निकालना सबसे बड़ा मकसद होता है, लेकिन सोचिए अगर उसी छुट्टी के दौरान आपका बॉस आपसे लाइव लोकेशन मांगने लगे, तो क्या वह छुट्टी कहलाएगी? ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला मलेशिया से सामने आया है, जहां एक महिला कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर अपने बॉस की अजीबोगरीब डिमांड को उजागर किया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

महिला ने इंटरनेट पर किया बड़ा खुलासा (Toxic work culture Malaysia)

महिला (जिनका सोशल मीडिया अकाउंट @_nnadrahhh नाम से है) ने 10 जून को एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनका बॉस हर छुट्टी के दौरान उनसे उनकी लाइव लोकेशन मांगता है. उसका तर्क है कि ऐसा करना कंपनी के नए नियमों का हिस्सा है, जिससे साबित हो सके कि कर्मचारी वाकई छुट्टी पर हैं और कहीं और कोई काम नहीं कर रहे हैं. महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अगर वह देश से बाहर भी जाती हैं, तब भी उनका बॉस लोकेशन की मांग करता है. इतना ही नहीं, जब तक वे लोकेशन साझा नहीं करतीं, तब तक उनकी छुट्टी को मंजूरी नहीं दी जाती.

Latest and Breaking News on NDTV

लाइव लोकेशन न भेजने पर बॉस ने किया परेशान (Workplace privacy violation)

एक बार वह मलेशिया के एक द्वीप पर छुट्टियां मना रही थीं, जहां उन्होंने लोकेशन भेजने से इनकार कर दिया. इसके बाद उनके बॉस ने उन्हें लगातार कॉल और मैसेज कर के परेशान किया, यहां तक कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स पर भी नजर रखी गई. इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. हजारों यूज़र्स ने इस व्यवहार की निंदा की और महिला को सपोर्ट किया. एक यूज़र ने लिखा, यह तो सीधा-सीधा प्राइवेसी का उल्लंघन है, छुट्टी लेने का क्या फायदा अगर चैन से जी भी न सको? वहीं, कई लोगों ने महिला को सलाह दी कि वह इस टॉक्सिक वातावरण से बाहर निकलें और अपनी मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता दें.

Latest and Breaking News on NDTV

नए नियम के नाम पर मालिक की मनमानी (Malaysian employee viral story)

कई यूज़र्स ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि क्या वाकई कोई कंपनी ऐसा नियम बना सकती है, जिसमें कर्मचारियों को छुट्टी के समय भी ट्रैक किया जाए? कुल मिलाकर, यह मामला न केवल कर्मचारियों की निजता को लेकर एक गंभीर बहस को जन्म दे रहा है, बल्कि वर्कप्लेस कल्चर में बढ़ते माइक्रोमैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े कर रहा है.

ये भी पढ़ें:- दुनिया का सबसे खतरनाक कोबरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boss Asks For Live Location, Malaysian Employee Viral Story, Workplace Privacy Violation, Employee Leave Tracking News, Live Location On Paid Leave
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com