विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2018

दलदल में फंस गया हाथी का बच्चा, वीडियो में देखें जान बचाने के लिए क्या किया

सोशल मीडिया पर कर्नाटक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. रविवार शाम को एक हाथी का बच्चा खाने और पानी की तलाश में निकला था. मदीहाली गांव में पहुंचा और दलदल में फंस गया.

दलदल में फंस गया हाथी का बच्चा, वीडियो में देखें जान बचाने के लिए क्या किया
कर्नाटक में हाथी का बच्चा फंस गया दलदल में.
  • कर्नाटक में हाथी का बच्चा फंस गया दलदल में.
  • फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की मदद से बचाई गई जान.
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कर्नाटक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. रविवार शाम को एक हाथी का बच्चा खाने और पानी की तलाश में निकला था. मदीहाली गांव में पहुंचा और दलदल में फंस गया. वो रात भर फंसा रहा और मदद के लिए चिल्लाता रहा. गांव वाले तुरंत आए और बचाव कार्य में लग गए. लेकिन उनके पास ऐसा कुछ नहीं था जिससे हाथी को उठाया जाए. जिसके बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से मदद मांगी गई. 

अपने गुड लुक्स के कारण इस एयरपोर्ट कर्मचारी को भरना पड़ा जुर्माना

लोकल पशु कार्यकर्ता भाग्या लक्ष्मी ने NDTV को बताया- गांव वाले बेहद डरे हुए थे. उनको लगा कि ये छोटा हाथी होगा. लेकिन वो थोड़ा बड़ा था. हाथों से उसकी मदद नहीं की जा सकती थी. उठाने के लिए उपकरण की जरूरत पड़ी. लेकिन फॉरेस्ट डिपार्टमेंट सुबह तक ही पहुंच सकती थी. ऐसे में हाथी रात भर दलदल में फंसा रहा. भाग्य लक्ष्मी ने बताया- ''वो दलदल में 12 घंटे फंसा रहा और रात भर रोता रहा.''

VIDEO: जब इमारत से गिर रही महिला को बचाने 'सुपरहीरो' बन आ गया यह पुलिसवाला

अगले ही दिन सुबह, गांव वालों की मदद से वहां खुदाई मशीन पहुंचाई गई और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने काम शुरू किया. ये ऑपरेशन करीब सुबह 9 बजे तक चला. 

जब प्लेन में हुई एक कुत्ते की गलती से 'हेरा-फेरी', तो एयरलाइन ने मांगी माफी

देखें वीडियो-

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, Forest Department, Elephant, Elephant Rescue, Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com